फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona

हरियाणा से लाए गए जनपद के प्रवासी मजदूरों को कराया गया क्वारंटाइन

Mon, 27 Apr 2020 05:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
corona
टूंडला में हरियाणा से आए मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग करती चिकित्सीय टीम - फोटो : TUNDLA
टूंडला(फिरोजाबाद)। लॉकडाउन के बीच हरियाणा के पांच जिलों से फंसे जनपद के 174 प्रवासी मजदूरों को रोडवेज बस द्वारा टूंडला लाया गया। यहां लाए गए सभी प्रवासी मजदूरों की नगर के ठाकुर बीरीसिंह इंटर कॉलेज में रोकते हुए उनकी थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। इसके बाद उन्हें संबंधित तहसीलों पर क्वारंटीन के लिए भेज दिया गया। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच जनपद के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के लोग जो हरियाणा राज्य के करनाल, हिसार चरखी दादरी, गुड़गांव, सोनीपत आदि जगहों पर मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहे थे। सरकार की पहल पर सोमवार सुबह सात बसों द्वारा उन्हें टूंडला लाया गया। जिसमें मजदूरों के साथ उनके बीवी, बच्चे भी शामिल थे। सभी को ठाकुर बीरीसिंह इंटर कॉलेज में रोका गया है। जहां उनके रहने के साथ ही भोजन आदि की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

सभी प्रवासी मजदूरों की सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजीव वर्मा के नेतृत्व में उनकी चिकित्सीय टीम ने थर्मल स्क्रीनिंग की। इसके बाद उन्हें संबंधित तहसील के लिए बसों द्वारा रवाना किया गया। सभी मजदूरों को संबंधित तहसीलों में 14 दिनों के लिए क्वारंटीन कराया जाएगा। हरियाणा से लाए गए कुल 174 प्रवासी श्रमिकों में से 90 जसराना, 39 श्रमिक फिरोजाबाद, 15 श्रमिक शिकोहाबाद, 14 श्रमिक टूंडला और 15 श्रमिक सिरसागंज तहसील के हैं। एक श्रमिक तहसील फतेहाबाद, आगरा का भी है। सभी को संबंधित तहसीलों के लिए रवाना कर दिया गया है यह सभी व्यक्ति अपनी-अपनी संबंधित तहसीलों में बनाए गए क्वारंटीन स्थलों में ही क्वारंटीन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed