फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona tally kasganj,corona telly kasganj,corona active case kasganj,corona death kasganj,corona virus kasganj

दो महिलाओं की कोरोना से मौत, 28 और मिले संक्रमित

Sun, 09 May 2021 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
corona tally kasganj,corona telly kasganj,corona active case kasganj,corona death kasganj,corona virus kasganj
कासगंज। कोरोना से रविवार को दो महिलाओं की मौत हो गई। इससे जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़कर 95 पहुंच गया। मौत के बाद से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का कहर लगातार बना हुआ है। पिछले 16 दिन से तो प्रतिदिन ही जिला अस्पताल, मिशन अस्पताल में भर्ती लोगों की मौत हो रही है। सिढ़पुरा निवासी भगवान देवी (53) पत्नी यशपाल एक सप्ताह से बीमार चल रही थी। जांच के बाद उनमें कोरोना की पुष्टि हुई। गंभीर हालत में उनको चार दिन पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। काफी प्रयास के बाद उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका। सुबह उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

अमांपुर निवासी महिला शामली देवी (45) पत्नी हरिओम के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उनको जिला अस्प्ताल में भर्ती कराया गया। रविवार सुबह उनकी मौत होगई। मौत की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना से जिला अस्पताल पर दो महिलाओं की मौत हुई है। अभी भी अस्पताल पर भर्ती कई मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई। चिकित्सक इनकी सेहत सुधारने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैँ- डा. अनिल कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed