{"_id":"5f6a40128ebc3e8baa65342d","slug":"corona-positive-two-death-five-positive-kasganj-kasganj-news-agr4604517166","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित एक कारोबारी व एक कंपाउंडर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित एक कारोबारी व एक कंपाउंडर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कोरोना संक्रमण से एक कारोबारी और गंजडुंडवारा के एक कंपाउंडर की मौत हो गई। इधर, मंगलवार को एक सरकारी महिला चिकित्सक सहित पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1207 हो गई है।
सूत की मंडी के कारोबारी की आठ सितंबर को तबीयत बिगड़ने पर गाजियाबाद के एक निजी चिकित्सालय में ले जाया गया। वहां वे कोरोना संक्रमित पाए गए। वहां उनका उपचार चल रहा था, लेकिन कारोबारी की हालत काफी खराब हो गई। इस बीच उनका कोरोना टेस्ट निगेटिव भी आ गया। उसके बाद भी उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। सोमवार रात उनकी मौत हो गई। गंजडुंडवारा का एक युवक निजी क्लीनिक पर कंपाउंडर था।
वह कोरोना संक्रमित पाया गया। उसे इलाज के लिए आगरा ले जाया गया। हालत बिगड़ने पर एम्स में रेफर किया था, जहां उसकी मौत हो गई। मंगलवार को संक्रमित मिले केसों में सीएचसी की महिला चिकित्सक के अलावा 4 लोग और शामिल हैं। इनमें एक अमांपुर की महिला है, तीन अन्य संक्रमित कासगंज के हैं। सभी को आइसोलेट कराया है।
विज्ञापन
- जिले में मंगलवार को पांच कोरोना संक्रमित मिले हैं। उन्हें आइसोलेट कराया गया है। जिन लोगों की मृत्यु हुई है उनकी जानकारी नहीं है। क्योंकि उनका इलाज बाहर हो रहा था। अभी पोर्टल पर सूचना अपडेट नहीं हुई है।
- डा. प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ।