{"_id":"5eeca5448ebc3e430f3f771e","slug":"corona-positive-open-market-kosi-kosi-news-agr446779570","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित के घर के आगे लगा मिला बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित के घर के आगे लगा मिला बाजार
विज्ञापन
कोसीकलां। दो दिन में चार मामले कोरोना पॉजिटिव मिलने पर प्रशासन ने जहां मोहल्लों को सील करते हुए हॉटस्पॉट क्षेत्र बना दिया है। वहीं, शेरगढ़ तिराहे पर कोरोना संक्रमित रोगी के मकान के समीप रेहडी एवं दुकान लगाकर फल बेच रहे लोगों को देखकर एसडीएम, सीओ का माथा ठनक गया। उन्होंने दुकानदारों को फटकार लगाकर रहेडी हटवाकर और दुकानों को बंद कराया।
शुक्रवार को एसडीएम हनुमान प्रसाद, सीओ जगदीश कालीरमन, ईओ पूर्णिमा, लेखाधिकारी योगेंद्र रावत, इंस्पेक्टर आजादपाल सिंह आदि ने गोपाल नगर में दो कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद गलियों के मुख्य रास्तों पर बल्लियां लगाकर सील कर वहां पर पुलिस तैनात कर दी। इस दौरान आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी की व्यवस्था भी की गई।
बृहस्पतिवार को बृजवासी कॉलोनी में भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर प्रशासन ने गली के दोनों रास्तों पर बल्लियां लगाकर सील कर दिया। शेरगढ़ तिराहे पर समाजसेवी वृद्ध के पॉजिटिव मिलने पर मकान को ही हॉटस्पॉट एरिया घोषित कर दिया। एसडीएम ने शेरगढ़ तिराहे पर मकान के आगे रेहडी एवं दुकान लगाकर फल बेच रहे लोगों में फटकार लगाकर बंद कराईं।
विज्ञापन
सीएचसी प्रभारी डॉ. गिरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि हॉटस्पॉट क्षेत्रों में घर-घर सर्वे की कार्रवाई की जा रही है। कोसी एवं आसपास के छह लोगों को जांच के लिए भेजा गया है।