फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona positive

एसडीएम करहल और उनकी मां कोरोना पॉजिटिव

Thu, 12 Nov 2020 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Corona positive
कलक्ट्रेट पर करोना की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। करहल एसडीएम और उनकी मां सहित बृहस्पतिवार को जिले में 11 नए कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3273 पहुंच गई है। जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक 3060 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। कोरोना से 52 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 161 संक्रमितों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसडीएम करहल रतन वर्मा और उनकी मां कोरोना संक्रमित निकली। इसके अतिरिक्त शहर के मोहल्ला अवधनगर, किशनी के चितायन, कस्बा कुरावली और एलाऊ के मंगलपुर में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला। कस्बा घिरोर में दो परिवारों के दो-दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। एसडीएम सहित सभी को होम आइसोलेट किया गया। संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

अस्पताल में 123 लोगों की हुई जांच
कुरावली। सीएचसी पर बृहस्पतिवार को 123 लोगों की कोविड जांच कराई गई। 58 लोगों की जांच एंटीजन कार्ड से कराई गई, जबकि 65 लोगों के नमूने लेकर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई भेजे गए। इस दौरान डॉ. मुनींद्र सिंह चौहान, डॉ. जगतबंधु स्वास्थ्यकर्मी सत्यजीत, किशनपाल, दिलीप कुमार, दीप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed