{"_id":"5f8c7d1e8ebc3e9ba1388f5b","slug":"corona-mainpuri-news-agr464301680","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित वृद्ध की सैफई में हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित वृद्ध की सैफई में हुई मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोरोना संक्रमित वृद्ध ने सैफई में दम तोड़ दिया। रविवार को आलीपुरखेड़ा के आठ लोगों सहित कुल 13 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2984 पहुंच गई। जिले में संक्रमण से अब तक 48 लोगों की मौत हो चुकी है। 2795 मरीज उपचार के बाद संक्रमण से मुक्ति पा चुके हैं।
घिरोर विकास खंड के गांव देवपुरा निवासी 80 वर्षीय वृद्ध को कोरोना संक्रमित होने पर गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान शनिवार की रात वृद्ध की मौत हो गई। रविवार को भोगांव के आलीपुरखेड़ा में एक ही परिवार के आठ लोग कोरोना संक्रमित मिले। इसके अलावा बरनाहल में दो, भीमनगर भोगांव में एक, शहर के मोहल्ला चौथियाना और न्यू गाड़ीवान में एक-एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला। सभी को आइसोलेशन वार्ड भोगांव में भर्ती कराया गया है।
तीन लोगों ने पाई कोरोना से मुक्ति
भोगांव। कोविड केयर सेंटर पर भर्ती घिरोर के दो और किशनी के चिताइन निवासी एक मरीज की द्वितीय कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। तीनों को रविवार को डॉ. अमित वर्मा ने सैनिटाइज कराने के बाद प्रमाणपत्र दिए। एंबुलेंस से तीनों को घर भिजवाया गया।
विज्ञापन
नगला बरी में 49 लोगों की कराई जांच
कुरावली। रविवार को नगला बरी मे स्वास्थ्यकर्मियों ने शिविर लगाकर संदिग्ध 49 लोगों की कोरोना जांच के लिए नमूने लिए। डॉ. जगतबंधु, सत्यजीत, किशनपाल, दिलीप कुमार, दीप सिंह आदि मौजूद रहे।