{"_id":"5f7a03608ebc3e9be55baf1c","slug":"corona-mainpuri-news-agr4622222139","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित वृद्ध ने मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित वृद्ध ने मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। आश्रम रोड निवासी कोरोना संक्रमित वृद्ध ने मेडिकल कॉलेज सैफई में दम तोड़ दिया। जिले में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 45 पहुंच गई है। रविवार को सिपाही सहित 27 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2807 पहुंच गया। संक्रमण से अब तक 2575 लोग ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 187 मरीजाें का उपचार चल रहा है।
मोहल्ला आश्रम रोड निवासी 75 वर्षीय वृद्ध का पिछले तीन दिन से मेडिकल कॉलेज सैफई में उपचार चल रहा था। यहां उपचार के दौरान हुई जांच में शनिवार को वह पॉजिटिव मिले। रविवार की सुबह वृद्ध की मौत हो गई। रविवार को कुरावली सीएचसी पर तैनात एक सफाईकर्मी, पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही कोरोना पॉजिटिव मिला।
शहर की प्रजापति कॉलोनी में छह, राजा के बाग में नौ, खरपरी में दो व्यक्ति संक्रमित मिले। पालीवाल हाउस, अरसारा, किशनी, कछपुरा, नगला मोहर, गोला बाजार, पंचसील कॉलोनी और नगला पजाबा में एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला। सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की तलाश की जा रही है।