{"_id":"5f74bdf48ebc3e9b9c28df47","slug":"corona-mainpuri-news-agr4616440113","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम के स्टेनो सहित 14 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम के स्टेनो सहित 14 संक्रमित मिले
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में बुधवार को किशनी एसडीएम के स्टेनो सहित कुल 14 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2743 पहुंच गई है। जनपद में अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है। 2465 लोग ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 278 लोगों का उपचार चल रहा है।
बुधवार को किशनी एसडीएम के स्टेनो और मालबाबू के अतिरिक्त किशनी के हरचंदपुर रोड पर एक, बाईपास रोड पर दो कोरोना संक्रमित मिले। वहीं मैनपुरी शहर के आश्रम रोड और खरगजीत नगर में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला। गांव जगतपुर और बरनाहल में दो-दो, कमलपुर, नगला तिकोनिया और मधाऊ में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला। किशनी तहसील के स्टेनो और मालबाबू को होम आइसोलेट किया गया है, जबकि अन्य को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।
एसडीएम ने तहसील को कराया सैनिटाइज
किशनी। एसडीएम रामसकल मौर्य ने तहसील में स्टेनो और मालबाबू के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर बुधवार को पूरी तहसील को सैनिटाइज कराया। वहीं उनके संपर्क में आने वाले सभी लोगों को जांच कराने के निर्देश दिए हैं।