फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona

चेयरमैन किशनी की पत्नी और बच्चे सहित परिवार के छह संक्रमित

Mon, 07 Sep 2020 11:07 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
corona
किशनी। कस्बे में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को नगर पंचायत चेयरमैन किशनी की पत्नी, चार बच्चे और साला कोरोना संक्रमित मिला। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में आठ अन्य भी संक्रमित मिले। चेयरमैन के परिवार में हाल ही में एक दावत हुई थी जिसमें करीब 400 से अधिक लोग शामिल हुए थे।
विज्ञापन

परिवार के छह सदस्य संक्रमित मिलने के बाद लोगों में हड़कंप की स्थिति है। क्षेत्र में हरीसिंहपुर, नगला केबल और कुसमरा में दो-दो, कुम्हौल, में एक और कस्बा की क्षेत्रीय सहकारी समिति के अध्यक्ष सहित आठ लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। सोमवार को एसडीएम रामसकल मौर्य ने कस्बा में पुलिस बल के साथ भ्रमण किया। लोगों को सावधान रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

भाजपा नेता ने तोड़ी बेरीकेडिंग
किशनी। कस्बे और क्षेत्र में 14 संक्रमित मिलने के बाद पुलिस ने कंटनेमेंट जोन इलाकों में बैरीकेडिंग लगा दी थी। सदर बाजार और मोहल्ला हवेली में एक भाजपा नेता ने अपनी गाड़ी निकलने के लिए बैरीकेडिंग तोड़ दी। जानकारी पर पहुंचे एसएसआई जैकब फर्नांडीस ने भाजपा नेता को चेतावनी देते हुए फिर से रास्ता बंद करा दिया। एसडीएम रामसकल मौर्य ने कहा कि बनाए गए नियमों से जो भी छेड़छाड़ करेगा उसके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरावली में 105 लोगों की हुई सैंपलिंग
कुरावली। सोमवार को ग्राम रोसिंगपुर में चिकित्साधीक्षक डॉ. मुनींद्र सिंह चौहान के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप लगाया। नगर के दिवरई गेट तथा मोहल्ला कौआटोला में 80 लोगों की एंटिजन जांच की गई जिसमें चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 25 ग्रामीणों की आरटीपीसीआर सैंपलिंग करते हुये जांच के लिये सैंपल भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed