फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona

-बच्चा सुरक्षित, परिजनों के सैंपल जांच के लिए भेजे

Thu, 03 Sep 2020 10:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
corona
मैनपुरी। कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार की रात कुसमरा के गांव नगला गुल्ल निवासी कोरोना पॉजिटिव महिला की प्रसव के बाद सैफई मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। जिले में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 29 हो गई है। संक्रमितों की संख्या 1637 पहुंच गई है। 1244 लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं। 364 मरीजों का वर्तमान में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

कुसमरा क्षेत्र के गांव नगला गुल्ला निवासी 35 वर्षीय महिला को प्रसव पीड़ा होने पर मंगलवार को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। महिला ने मंगलवार को एक शिशु को जन्म दिया। यहां जांच के दौरान महिला कोरोना संक्रमित पाई गई। बुधवार की रात महिला की मेडिकल कॉलेज सैफई में उपचार के दौरान मौत हो गई। सीएमओ डॉ. एके पांडेय का कहना है कि महिला क्षयरोग से भी पीड़ित थी। नवजात पूरी तरह से सुरक्षित है। शव का बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में गांव के बाहर अंतिम संस्कार कराया गया। महिला के संपर्क में आने वाले अन्य परिजनों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

तीन बैंककर्मी सहित 35 संक्रमित मिले
जिले में संक्रमितों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को अलग-अलग क्षेत्रों में तीन बैंककर्मियों सहित 35 लोग पॉजिटिव मिले। एलाऊ में दो पुसिलकर्मी सहित चार, दन्नाहार के जसवंतपुर में तीन, जागीर में दो, किशनी, कुरावली, बेवर और सुल्तानगंज विकास खंड के चंदरपुर में एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में 22 कोरोना संक्रमित मिले। इनमें शहर के मोहल्ला यदुवंश नगर में सात, स्टेशन रोड पर तीन, एक्सिस बैंक और मोहल्ला कटरा में दो-दो लोग पॉजिटिव मिले। एचडीएफसी बैंक, आवास विकास, राधारमन रोड, छपट्टी, अवध नगर, अवाबाग, मदारगेट और डीआईओएस कार्यालय में एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला। संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed