{"_id":"5f4e4f038ebc3e527550fd9f","slug":"corona-mainpuri-news-agr457291369","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिपं सदस्य सहित 32 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिपं सदस्य सहित 32 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को जिपं सदस्य सपा नेता सहित जिले में 32 और कोरोना संक्रमित मिले। अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1566 हो गई है। जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक 1171 लोग ठीक हो चुके हैं।, जबकि 26 की मौत हो चुकी है। 369 संक्रमितों का वर्तमान में उपचार चल रहा है।
मंगलवार को आवास विकास कॉलोनी निवासी जिपं सदस्य सपा नेता कोरोना संक्रमित मिले। इसके अतिरिक्त सीएचसी जागीर पर तैनात दो स्टाफ नर्स, सीएमओ कार्यालय में तैनात दो कर्मचारी, जेल में तैनात दो सिपाही भी कोरोना संक्रमित पाए गए। शहर की बैंक कॉलोनी, कचहरी रोड निवासी तीन-तीन लोग संक्रमित निकले।
इसके अतिरिक्त शहर के मोहल्ला बागवान, भोजपुरा, देवपुरा, अबधनगर, गढ़िया, पुसैना, राजीव गांधीनगर, हिंदपुरम, नटराज होटल वाली गली में एक-एक कोरोना संक्रमित पाया गया। जबकि आगरा रोड पर दो कोरोना संक्रमित मिले। मैनपुरी विकास खंड के गांव उधन्ना और पड़रिया, बरनाहल के दिहुली, बेवर के मोहल्ला काजी टोला और कस्बा करहल में एक-एक संक्रमित मिला। किशनी में तीन कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन
सीएचसी जागीर से प्रसव पीड़िताओं को किया रेफर
अजीतगंज। सीएचसी जागीर पर दो स्टाफ नर्स के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद सीएमओ डॉ. एके पांडेय के निर्देश पर मंगलवार को सीएचसी पर प्रसव का कार्य बंद करा दिया गया। यहां प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को जिला महिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।