{"_id":"5f426b268ebc3e3d051e78e2","slug":"corona-mainpuri-news-agr455975366","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मी की पत्नी सहित 25 और मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मी की पत्नी सहित 25 और मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में रविवार को पुलिस लाइन में तैनात एक पुलिसकर्मी की पत्नी सहित 25 कोरोना संक्रमित और मिले। सभी को आइसोलेशन वार्ड भेजा गया है। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1254 हो गई है। वहीं अब तक 22 की मौत हो चुकी है।
पुलिस लाइन में तैनात एक पुलिसकर्मी की पत्नी रविवार को कोरोना संक्रमित मिली। वहीं भोगांव तहसील में तैनात दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी पॉजिटिव मिले। कस्बा करहल में पांच और शहर के मोहल्ला यदुवंश नगर में भी दो लोग संक्रमण के शिकार हुए। इसके अतिरिक्त शहर के मोहल्ला राजा का बाग, मधाऊ, स्टेशन रोड, राधा रमन रोड, घंटाघर, आवास विकास, अबधनगर, मोहल्ला अग्रवाल में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला।
वहीं बरनाहल, जागीर के गांव मलिकपुर, कनकपुर, किशनी के सोनासी, एलाऊ के किशोरपुर, करहल के किरथुआ, सुल्तानगंज के खाकेताल में भी एक-एक कोरोना संक्रमित मिला। रिपोर्ट आने के बाद सभी को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया। स्वास्थ्य विभाग की टीम अब संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की सूची तैयार करने में जुट गई है।