{"_id":"5ff0b6cf8ebc3e3db521c742","slug":"corona-kasganj-news-agr4746825146","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरेना वैक्सीनेशन: पांच को मॉकड्रिल से तैयारियां परखेगा स्वास्थ्य विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरेना वैक्सीनेशन: पांच को मॉकड्रिल से तैयारियां परखेगा स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कोरोना महामारी की जंग जीतने के लिए विभाग ने अपनी सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। टीकाकरण से पहले विभाग तैयारियों को परखने के लिए मॉकड्रिल करेगा। इसके लिए 5 जनवरी की तिथि निर्धारित की गई है।
जिले में साढ़े आठ माह से लोग कोरोना संक्रमण की महामारी से जूझ रहे है। इस महामारी से जंग जीतने के लिए होने वाली के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। प्रथम चरण के लिए मेडिकल, पैरामेडिकल स्टाफ, आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी नर्सिंग एवं आयुर्वेदिक मेडीकल कॉलेज के प्रशिक्षुओं एवं निजी चिकित्सकों आदि 5573 कर्मचारियों को टीकाकरण के लिए चयनित किए गए हैं। इनका डाटा पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। टीकाकरण के लिए विभाग ने 11 प्वाइंट निर्धारित किए है।
प्रत्येक प्वाइंट पर दो टीमें टीकाकरण के लिए निर्धारित की गई है। प्रत्येक टीम में पांच कर्मी लगाए गए हैं। टीकाकरण का माइक्रो प्लान तैयार करके शासन को भेजा जा चुका है। कोल्ड चेन स्थल भी पूरी तरह से तैयार हो गया। टीकाकरण से पूर्व विभाग इन सभी तैयारियों को परखेगा, जिससे टीकाकरण के समय किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
विज्ञापन
टीकाकरण के होंगे चार चरण
कोरोना टीकाकरण के चार चरण निर्धारित किए गए हैं। सबसे पहले आइडी टीकाकरण के लिए चिह्नित व्यक्ति की आईडी चैक की जाएगी। इसके बाद पोर्टल से सत्यापन करने की प्रक्रिया को अपनाया जाएगा। तीसरे चरण में चिह्नित व्यक्ति का टीकाकरण होगा। इसके बाद उसे 30 मिनट तक चिकित्सक की निगरानी में रखा जाएगा। यदि इस अवधि में वैक्शीनेशन होने वाले व्यक्ति को किसी प्रकार का साइड इफैक्ट सामने आता है तो उसे एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेज दिया जाएगा। जहां उसका इलाज होगा। आवश्यकता पड़ने पर व्यक्ति को उच्च चिकित्साकेंद्र के लिए रेफर किया जाएगा।
इन प्वाइंटों पर होगा मॉक ड्रिल
बिड़ला अस्पताल
जिला अस्पताल मामों,
कलावती अस्पताल,
मिशन अस्तपाल
पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
वेस्टिज सामग्री रखी जाएगी सेप्टिक पिट में
टीकाकरण में प्रयोग होने वाली सामग्री की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा गया है। इसक लिए सेप्टिक पिट तैयार की गई है। शेष सामग्री को इस पिट में रखा जाएगा, जिससे अन्य व्यक्ति में इसका संक्रमण न फैल सके।
कोरोना टीकाकरण से पहले मॉकड्रिल कराया जाएगा। मॉकड्रिल के माध्यम से टीकाकरण को छोड़कर अन्य सभी प्रक्रियाओं को परखा जाएगा, जिससे यदि कोई कमी सामने आती है तो उसे दूर किया जा सके -डा. अंजुश जिला प्रतिरक्षण अधिकारी