{"_id":"5f46a1d68ebc3e3cc05a36b1","slug":"corona-kasganj-news-agr4565163116","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में संक्रमित, दूसरे विद्यालय से संबद्ध किए गए शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में संक्रमित, दूसरे विद्यालय से संबद्ध किए गए शिक्षक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। सहावर क्षेत्र के गंाव मोहनगढ़ में संक्रमित पिता पुत्र को स्कूल में आइसोलेट किए जाने से विभागीय व्यवस्थाएं प्रभावित हो गई हैं। इस गांव का स्कूल विद्यार्थियों के लिए पहले से ही बंद था, लेकिन अब यहां शिक्षकों के पहुंचने पर भी फिलहाल रोक लगा दी गई है। उन्हें पास के ही गांव नवाबगंज के विद्यालय में संबद्ध कर दिया गया है।
मंगलवार को संक्रमित पिता पुत्र को होम आइसोलेट करने पहुंची टीम को ग्रामीणों ने घेर लिया। लगभग डेढ़ घंटे हंगामे के बाद संक्रमितों को स्कूल में आइसोलेट कर दिया गया। ऐसे में बेसिक शिक्षा विभाग की व्यवस्थाओं पर भी प्रभाव पड़ा है। विद्यालय में जो शिक्षक तैनात हैं उन शिक्षकों को पास के ही गांव नवाबगंज के प्राथमिक विद्यालय में संबद्ध किया गया है। बीएसए अंजली अग्रवाल के निर्देश पर सहावर के खंड शिक्षाधिकारी थान सिंह ने संबद्ध किए गए शिक्षकों को पास के स्कूल में प्रतिदिन उपस्थित रहने के निर्देश दिए।
- मोहनगढ़ विद्यालय में तैनात शिक्षक नवाबगंज विद्यालय से संबद्ध किए गए हैं। जब तक संक्रमित विद्यालय में रहेंगे। तब तक शिक्षक समीप के विद्यालय में ही अपनी उपस्थिति प्रतिदिन देंगे।- थान सिंह, बीईओ, सहावर।