फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona

रेलवे ने बढ़ाई सतर्कता, कासगंज में बनाया आईसोलेशन कोच

Tue, 07 Apr 2020 10:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
corona
ासगंज में रेलकोच में आईसोलेशन वार्ड में बनाया गया डॉक्टर केबिन - फोटो : KASGANJ
कासगंज। कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए रेलवे लगातार गंभीरता दिखा रहा है। इसी के चलते कासगंज जंक्शन में तीन कोचों को आईसोलेशन कोच बना दिया गया है। इन वार्ड को अलग अलग स्टेज में बांटा गया है।
विज्ञापन

रेलवे के उच्चाधिकारी निरंतर कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। प्रतिदिन दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं। कासगंज-बरेली ट्रैक पर निगरानी करने वाले रेलकर्मियों की स्क्रीनिंग भी करवाई जा रही है। साथ ही स्टेशनों को सैनिटाइज भी किया जा रहा है। रेलवे ने संक्रमण से निपटने के लिए कासगंज जंक्शन के यार्ड में आईसोलेशन वार्ड तैयार कर दिया है। तीन कोच का एक वार्ड बनाया गया है।
विज्ञापन

एक कोच में 8 बैड बनाए गए हैं। दूसरे कोच में नर्सिंग स्टाफ के ठहरने की व्यवस्था की गई है। तीसरे कोच का उपयोग बाथरूम के रूप में होगा। रेलवे के उच्चाधिकारियों ने इस संबंध में जिम्मेदारों से जानकारी भी ली है। रेलवे के चिकित्सकों को निर्देशित किया है कि वे पूर्ण सतर्कता बरतते हुए कड़ी निगरानी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी तैयारियां कर ली गईं हैं
- कासगंज जंक्शन के यार्ड में आईसोलेशन वार्ड बना दिया गया है। वार्ड में सभी तैयारियां की गई हैं। रेलवे के चिकित्सक निगरानी करेंगे- राजेंद्र सिंह, पीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed