{"_id":"5e7e01fe8ebc3e728d3a898c","slug":"corona-kasganj-news-agr435641751","type":"story","status":"publish","title_hn":"मस्जिदों में नहीं हुई जुमे की नमाज, मंदिरों में पहले ही सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मस्जिदों में नहीं हुई जुमे की नमाज, मंदिरों में पहले ही सन्नाटा
विज्ञापन
कासगंज के सहावर में मस्जिद के गेट पर चस्पा नोटिस
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज/सहावर/गंजडुडवारा। कोरोना वायरस के खौफ को देखते हुए धर्मस्थलों पर आवाजाही के लिए रोक लगा दी गई है। शुक्रवार को मस्जिदों में जुमे की नमाज प्रतिबंधित रही। मंदिरों में पहले से ही सन्नाटा पसरा है। पुलिस ने धर्मस्थलों की पहरेदारी बढ़ा दी है। पुलिस प्रशासन के अफसर लोगों से घरों में ही पूजा-अर्चना और नमाज अदा करने की अपील कर रहे हैं।
इन दिनों कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर पुलिस प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। केंद्र सरकार 14 अप्रैल तक लॉकडाउन कर चुकी है। प्रशासन लोगों से घरों में रहने की अपील कर रहा है। शुक्रवार को जुमे की नमाज थी। ऐसे में संभावना थी कि मस्जिदों में लोगों की भीड़ उमड़ेगी। शासन ने निर्देश जारी कर मस्जिदों में नमाज अदा करने पर रोक लगा दी। इसके बाद पुलिस प्रशासन के अफसर सख्त हो गए।
कासगंज की जामा मस्जिद, गंजडुंडवारा की जामा मस्जिद, वान मंडी तिराहा मस्जिद, सहावर की मस्जिदों सहित अन्य क्षेत्रों में मस्जिदों में नमाज अदा नहीं की गई। अधिकारी लोगों से अपील करते रहे कि वह अपने घरों में ही रहें और घरों में ही नमाज अदा करें। मस्जिदों के इमाम साहब ने भी घर पर नमाज अदा करने का नोटिस चस्पा कर दिया है। शहर में एसडीएम ललित कुमार, सीओ सिटी आरके तिवारी क्षेत्र में भ्रमणशील रहे।
विज्ञापन
सिर्फ पांच लोगों को ही छूट
मस्जिदों में सिर्फ इमाम साहब सहित 5 लोगों को ही नमाज पढ़ने की छूट दी गई। वह भी सामाजिक दूरी के आधार पर। कहा गया कि कम से कम 1 मीटर की दूरी बनाकर रखें।