फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona investigation one report two first negative then positive

आगरा: कोरोना की जांच एक, रिपोर्ट दो, पहले निगेटिव फिर आई पॉजिटिव

Sat, 15 Jan 2022 10:26 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: सुशील कुमार Updated Sat, 15 Jan 2022 10:26 PM IST
सार

महर्षिपुरम में रहने वाले एक व्यक्ति (35) ने 12 जनवरी को आईएसबीटी पर कोरोना की जांच कराई। उसने बताया कि उसकी एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद वह घर में क्वारंटीन हो गया।

विज्ञापन
Corona investigation one report two first negative then positive
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई

विस्तार

आगरा स्वास्थ विभाग की ओर से कोरोना की एक जांच की दो आरटीपीसीआर रिपोर्ट दी गई है। पहले नेगेटिव रिपोर्ट दी गई। बाद उस रिपोर्ट को बदलकर पॉजिटिव कर दिया गया।

विज्ञापन

 
महर्षिपुरम में रहने वाले एक व्यक्ति (35) ने 12 जनवरी को आईएसबीटी पर कोरोना की जांच कराई। उसने बताया कि उसकी एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद वह घर में क्वारंटीन हो गया। 13 जनवरी की रात करीब 9:00 बजे आरटीपीसीआर की रिपोर्ट (सैंपल आईडी-1000661152) देखी तो वह नेगेटिव थी। इस पर उसने 14 से काम पर जाना शुरू कर दिया। परिवार के बाकी सदस्यों के साथ बैठने-उठने लगा। 15 जनवरी को दोपहर करीब 2:00 बजे उसके घर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव बताते हुए निर्धारित दवाओं का पैकेट दिया। इसके बाद जांच कराने वाले व्यक्ति ने दोबारा पोर्टल पर जाकर अपनी आरटीपीसीआर की जांच रिपोर्ट देखी तो उसमें पॉजिटिव लिखा हुआ था।
विज्ञापन


मिसमैच होने से पहले रिपोर्ट नेगेटिव अपलोड हो गई होगी
'मिस मैच होने से आरटीपीसीआर रिपोर्ट पहले नेगेटिव अपलोड हो गई होगी। संक्रमित व्यक्ति को स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपलब्ध कराई गई दवाओं का सेवन करना चाहिए और दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए।  - डॉ. अरुण श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed