फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona investigation of only 77 was done in Arogya Mela

Agra News: आरोग्य मेले में सिर्फ 77 की हुई कोरोना जांच

Sun, 09 Apr 2023 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 09 Apr 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Corona investigation of only 77 was done in Arogya Mela
कासगंज। कोरोना के बढ़ते खतरे के बाद भी जिले में स्वास्थ्य विभाग लापरवाह बना हुआ है। जिले में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में 1340 मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे। इनमें से मात्र 77 मरीजों की ही कोरोना की जांच की गई। मेला में बुखार, सर्दी, खांसी के मरीज लगातार सामने आ रहे हैं। सीएमओ डा. अवध किशोर प्रसाद ने मेला का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

कोरोना का खतरा एक बार फिर से बढ़ गया है। जिले में तीन दिन के अंदर 7 मरीज कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। उसके बाद भी मेले में कोरोना को लेकर लापरवाही देखने को मिली। चिकित्सक, स्टाफ, मरीज, बिना मास्क के ही मेले मेंं नजर आए। सभी मरीजों की कोरोना जांच पर भी ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन

जिले में 31 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। जिसमें 29 ग्रामीण क्षेत्रों व 2 अर्बन के स्वास्थ्य केंद्रों पर मेला लगाया गया। इन केंद्रों पर 29 चिकित्सक व 156 पैरामेडिकल स्टाफ को तैनात किया गया था। इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों में 543 पुरुष, 566 महिलाएं और 231 बच्चे शामिल रहे। बुखार पीड़ित 40 मरीजों में से 10 में मलेरिया के लक्षण मिले, इनके खून की जांच की गई, इसमें से किसी मरीज में मलेरिया की पुष्टि नहीं हुई। काफी संख्या में मरीजों में सर्दी खांसी, जुकाम के लक्षण पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेला में डायबिटीज के 20, हाइपरटेंशन के 20 मरीज मिले। 2 मरीजों में खून की कमी की शिकायत पाई गई। 21 महिलाओं ने अपनी प्रसव पूर्व जांच कराई। 1 मरीज में टीबी के लक्षण पाए गए। 7 मरीजों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed