{"_id":"61d1dfc302977801a136762d","slug":"corona-infection-strictness-increased-in-district-jail-mainpuri-news-agr519873833","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण: जिला कारागार में बढ़ाई गई सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण: जिला कारागार में बढ़ाई गई सख्ती
विज्ञापन
जिला कारागार।
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद सरकार की ओर से पाबंदियां लागू की गईं हैं। इसी क्रम में जिला कारागार में भी सख्ती बढ़ा दी गई है। आने वाले बंदी को 14 दिन क्वारंटीन रखने के बाद बैरक में प्रवेश कर सकेंगे। जेल प्रशासन की ओर से बैरकों का सैनिटाइज किया जा रहा है।
जेलर पवन कुमार त्रिवेदी ने बताया कि बिना कोरोना जांच रिपोर्ट किसी भी बंदी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जेल में प्रवेश से पहले भी जांच होगी, इसके साथ ही 14 दिन तक बंदी को अस्थाई क्वारंटीन सेंटर में रखा जाएगा।
इस दौरान वह लगातार चिकित्सक के निगरानी में रहेगा। रिपोर्ट सही आने पर ही 14 दिन बाद उसे बैरक में भेजा जाएगा। बंदियों के बीच कोई संक्रमित न पहुंच सके, इसको लेकर भी सर्तकता बरती जा रही है। सभी को मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है, वहीं सामाजिक दूरी का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
जिला कारागार में बंदियों की मिलाई की प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है। यह आदेश रविवार से प्रभावी हो चुके हैं। लेकिन रविवार को जानकारी के अभाव में कई लोग जेल में बंद अपनों से मिलने के लिए कारागार पहुंचे। लेकिन वहां पुलिसकर्मियों ने उन्हें आदेश के बारे में जानकारी दी। बताया कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर रोक लगाई गई है।
अग्रिम आदेश आने तक वह लोग बंदी से नहीं मिल सकेंगे। हालांकि उनके द्वारा भेजा गया सामान आदि जांच के बाद बंदी तक पहुंचा दिया जाएगा। इसके लिए बाहर एक डेस्क बनाई गई है। जिस पर बंदी का नाम पता आदि के साथ भेजने वाला सामान जमा कराना होगा। अपनों से मुलाकात न होने के बाद रविवार को कई लोग मायूस होकर वापस लौट गए।