फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona infection spreading in Etah

एटा में बढ़ रहा कोरोना: सात दिन में 21 लोग हो चुके हैं संक्रमित, लगाएं मास्क...बरतें सावधानी

Sat, 08 Jan 2022 12:04 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 Jan 2022 12:04 AM IST
सार

कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन लोग इससे बचाव को लेकर सचेत नहीं है। बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। कोविड गाइडलाइन का पालन भी नहीं हो रहा है। 

विज्ञापन
corona infection spreading in Etah
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। सात दिन में तीन अधिकारियों सहित 21 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं, लेकिन लोग अभी भी लापरवाही बरत रहे हैं। सार्वजनिक स्थानों पर कोविड से बचाव के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा। न ही अभी तक प्रशासन की ओर से ही इसे लेकर कोई सख्ती बरती गई है।

विज्ञापन

कोरोना दूसरी लहर के बाद 28 दिसंबर को जिले में पहला कोरोना मरीज जिला कारागार में पाया गया। इसके बाद नए मरीज मिलने का सिलसिला तेजी से शुरू हो गया। 31 दिसंबर को पांच लोग संक्रमित मिले। जबकि छह जनवरी को नौ नए मामले सामने आए। 31 दिसंबर से 6 जनवरी के बीच सात दिनों में 21 लोग संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन

बाजारों में उमड़ रही भीड़ 
इसके बावजूद लोग लापरवाह हैं। शुक्रवार को रोडवेज बस पर दिनभर भीड़ रही। सामाजिक दूरी का पालन तो दूर की बात, अधिकांश लोग मास्क तक नहीं लगाए थे। बस में बैठने वाले लोगों को भी मास्क के लिए नहीं बोला जा रहा था। कुछ इसी तरह की स्थिति बाबूगंज, सब्जी मंडी, सुभाष मूर्ति बाजार, मैनगंज, गांधी मार्केट आदि स्थानों पर भी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ वाले स्थानों से कर लें तौबा
मेडिकल कॉलेज के फिजीशियन डॉ. आशीष गौतम बताते हैं कि इस बार कोरोना वायरस अधिक संक्रामक है। एक संक्रमित व्यक्ति कई लोगों को बीमार कर सकता है। ऐसे में बचाव का सबसे अच्छा उपाय यही है कि भीड़ वाले स्थानों से तौबा कर लें। पता नहीं भीड़ में कौन संक्रमित हो। मास्क लगाएं, हाथों की सफाई का खास ध्यान रखें। पानी-साबुन से हाथ बार-बार धोने की आदत डालें। साबुन-पानी नहीं है तो सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। अनावश्यक रूप से चेहरे को न छुएं।

एडीएम प्रशासन आलोक कुमार ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए गाइडलाइन जारी की गई है, जिनका पालन करना बेहद जरूरी है। लोग अभी संक्रमण की गंभीरता नहीं समझ रहे हैं। जल्द ही नियमों का सख्ती से पालन कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed