फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Infection 25 Teachers Died Due To Covid-19 After Panchayat Chunav 2021

कोरोना संक्रमण: बेसिक शिक्षा विभाग को मिली कोरोना से शिक्षकों की मौत की सूची, संक्रमण से 25 की हुई मृत्यु

Sun, 23 May 2021 11:20 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 23 May 2021 11:20 AM IST
सार

बीएसए राजीव कुमार यादव ने बताया कि शनिवार तक 25 शिक्षकों, शिक्षामित्रों व कर्मचारियों की कोरोना से मौत की रिपोर्ट खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से प्राप्त हुई।

विज्ञापन
Corona Infection 25 Teachers Died Due To Covid-19 After Panchayat Chunav 2021
कोरोना वायरस के चलते जिंदगी की जंग हार गए शिक्षक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग के 25 शिक्षक, शिक्षामित्र, कर्मचारियों व अधिकारी की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हुई है। शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारियों की ओर से बीएसए को रिपोर्ट दी गई। रविवार को सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर नाम सचिव, बेसिक शिक्षा परिषद को नाम भेज दिए जाएंगे। 

विज्ञापन


बीएसए राजीव कुमार यादव ने बताया कि शनिवार तक 25 शिक्षकों, शिक्षामित्रों व कर्मचारियों की कोरोना से मौत की रिपोर्ट खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से प्राप्त हुई। इसमें एक शिक्षिका ऐसी है, जिसको पहले ही बर्खास्त किया जा चुका था। इस तरह से अब 24 शिक्षक, शिक्षामित्र व कर्मी हैं। एक खंड शिक्षा अधिकारी की भी कोरोना से मौत हुई थी, उनको मिलाकर संख्या 25 है। बीएसए का कहना है कि एडेड विद्यालय के एक शिक्षक के संबंध में सूचना मिली है, उसके बारे में रिपोर्ट मिलने पर उसे भी शामिल करके रविवार को अंतिम सूची सचिव को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


सचिव ने 21 लोगों की सूची भेजी
सचिव, बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से शनिवार को जिले के 21 शिक्षकों, शिक्षामित्रों व कर्मचारियों की सूची जारी की गई, जिनकी कोरोना की वजह से मौत हुई है। यह सूची शिक्षक संगठनों की ओर से शासन को उपलब्ध कराई गई थी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री बृजेश दीक्षित ने भी शनिवार को सूची तैयार करके भेजी। इसमें 28 शिक्षकों, शिक्षामित्रों व कर्मचारियों की कोरोना से मौत दिखाई गई है। इसमें से पांच शिक्षकों ने पंचायत चुनाव में ड्यूटी नहीं की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा विभाग सोमवार को रिपोर्ट भेजेगा
माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से भी मृतक शिक्षकों, कर्मचारियों की रिपोर्ट विद्यालयों से जुटाई जा रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार का कहना है कि कुछ जगहों से रिपोर्ट आई है, सोमवार को सभी जगह से रिपोर्ट आ जाएगी। इसके बाद शासन को भेज दिया जाएगा।
 

मददगार पुलिस: जब्त किए 94 ऑक्सीजन सिलिंडर जरूरतमंदों को दिए, कालाबाजारी पर हुई थी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed