{"_id":"5ea5d4b06cc7791d50268650","slug":"corona-infected-woman-gave-birth-a-child-in-sn-medical-college-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एसएन मेडिकल कॉलेज में फिर गूंजी किलकारी, एक सप्ताह में तीसरी संक्रमित महिला ने दिया बच्ची को जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएन मेडिकल कॉलेज में फिर गूंजी किलकारी, एक सप्ताह में तीसरी संक्रमित महिला ने दिया बच्ची को जन्म
Mon, 27 Apr 2020 12:06 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 27 Apr 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
चिकित्सक की गोद में नवजात
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के एसएन (सरोजिनी नायडू) मेडिकल कॉलेज में रविवार को कोरोना संक्रमित एक और महिला ने बच्चे को जन्म दिया। एक सप्ताह के दौरान एसएन मेडिकल कॉलेज में तीसरी संक्रमित महिला का प्रसव कराया गया है।
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि बोदला निवासी 28 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला को प्रसव पीड़ा होने पर रविवार सुबह एसएन के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोपहर में करीब तीन बजे महिला का ऑपरेशन से प्रसव कराया गया।
स्वस्थ बच्ची का जन्म हुआ। बच्ची को मां से अलग परिवार को सौंपा गया है। प्राचार्य जीके अनेजा ने बताया कि यह एक सप्ताह में तीसरा प्रसव है। तीन दिन बाद नवजात बच्ची का कोरोना टेस्ट होगा।

Trending Videos
इससे पहले दो महिलाओं का कराया जा चुका है प्रसव
इससे पहले 20 अप्रैल को संक्रमित महिला ने एसएन में एक पुत्र को जन्म दिया था। उसकी टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। शनिवार को जन्मे बच्चे की जांच सोमवार को होगी।
महिला का प्रसव कराने वाली चिकित्सकों की टीम में एसएन मेडिकल कॉलेज की डॉ. संगीता साहू, डॉ. उर्वशी, डॉ. योगिता दीक्षित, डॉ. सना, डॉ. राजीव, डॉ. अमित आदि शामिल रहे।
महिला का प्रसव कराने वाली चिकित्सकों की टीम में एसएन मेडिकल कॉलेज की डॉ. संगीता साहू, डॉ. उर्वशी, डॉ. योगिता दीक्षित, डॉ. सना, डॉ. राजीव, डॉ. अमित आदि शामिल रहे।