{"_id":"6343127147e04212555edb99","slug":"corona-increased-psychopaths-by-40-percent-kasganj-news-agr5497062140","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व मनोरोग दिवस: कोरोना ने मानसिक स्वास्थ्य पर डाला बुरा असर, कासगंज में 40 फीसदी बढ़े मनोरोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व मनोरोग दिवस: कोरोना ने मानसिक स्वास्थ्य पर डाला बुरा असर, कासगंज में 40 फीसदी बढ़े मनोरोगी
Mon, 10 Oct 2022 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:11 AM IST
सार
कोरोना ने लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर काफी विपरीत असर डाला है। जिससे मनोरोगियों की संख्या में 40 प्रतिशत तक इजाफा हो चुका है। जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक न होने से इन मरीजों को आगरा, बरेली या अलीगढ़ के अस्पतालों को रेफर करना पड़ जाता है।
विज्ञापन
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज जिले में कोरोना वायरस ने लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर काफी विपरीत असर डाला है। जिससे मनोरोगियों की संख्या में 40 प्रतिशत तक इजाफा हो चुका है। जबकि जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक तक नहीं हैं। एक माह में 20 मरीजों तक को रेफर करना पड़ता है।
विज्ञापन
वर्ष 2020 में शुरू हुई कोरोना की लहर ने लोगों के स्वास्थ्य को ही प्रभावित नहीं किया। उनकी मानसिक सेहत भी प्रभावित कर दी। तमाम लोगों की नौकरी चली गई तो वहीं कामकाज पर भी असर पड़ा। तमाम लोग बेरोजगार हो गए। आर्थिक संकट खड़ा हो जाने से लोगों में तनाव बढ़ गया, जिसका असर उनकी मानसिक सेहत पर पड़ा। कोरोना टीकाकरण के बाद भले ही कोरोना की लहर मंद पड़ गई हो, लेकिन लोग मानसिक तौर पर अभी भी पूरी तरह से उभर नहीं सके हैं।
विज्ञापन
आज भी लोग अपने काम काज को लेकर आशंकित रहते है। माह में 150 से 200 मरीज तक मानसिक बीमारियों का शिकार होकर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंच रहे है। इनमें से 20 मरीज ऐसे होते हैं जो गंभीर मानसिक रोगी होते है। जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक न होने से इन मरीजों को आगरा, बरेली या अलीगढ़ के अस्पतालों को रेफर करना पड़ जाता है।
विज्ञापन