{"_id":"60b4c4c7a36773584f1aa549","slug":"corona-in-mainpuri-only-four-patients-found-positive-at-31-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में राहत: केवल चार कोरोना संक्रमित मिले, जांच कराने वालों की संख्या हुई कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में राहत: केवल चार कोरोना संक्रमित मिले, जांच कराने वालों की संख्या हुई कम
Mon, 31 May 2021 04:43 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 31 May 2021 04:43 PM IST
सार
सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 239 हो गई।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब धीरे-धीरे थमने लगी है। रविवार को जहां सात कोरोना संक्रमित मिले थे तो वहीं सोमवार को ये संख्या और कम हो गई। सोमवार को केवल चार ही कोरोना संक्रमित मिले। सभी को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 239 हो गई। सोमवार को मिलने वाले संक्रमितों में मैनपुरी शहर के दो व किशनी ग्रामीण क्षेत्र के दो लोग शामिल हैं। किशनी क्षेत्र के गांव खिदरपुर में एक 14 वर्षीय किशोर और 33 वर्षीय महिला संक्रमित मिली हैं। वहीं शहर में मोहल्ला पुरोहिताना निवासी 58 वर्षीय वृद्धा और पुरानी मैनपुरी निवासी एक 52 वर्षीय महिला संक्रमित मिली हैं। सभी को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रिपोर्ट आने के बाद होम आइसोलेट किया है। इसके अलावा संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों को भी क्वारंटीन रहने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
जांच कराने वालों की संख्या भी हुई कम
कोरोना संक्रमण कम होने के साथ ही अब जांच के लिए आने वाले लोगों की संख्या भी कम हो गई है। सोमवार को जिला अस्पताल स्थित कोरोना जांच केंद्र पर भीड़ कम नजर आई। शाम तक 35 लोग ही अपनी कोरोना जांच कराने के लिए पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग इसे बड़ी राहत मान रहा है।
विज्ञापन
आगरा: कुकर्म के बाद हुई थी नौ साल के बालक की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खौफनाक खुलासा