फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona In Mainpuri Only Four Patients Found Positive At 31 May

मैनपुरी में राहत: केवल चार कोरोना संक्रमित मिले, जांच कराने वालों की संख्या हुई कम

Mon, 31 May 2021 04:43 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 31 May 2021 04:43 PM IST
सार

सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 239 हो गई। 

विज्ञापन
Corona In Mainpuri Only Four Patients Found Positive At 31 May
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब धीरे-धीरे थमने लगी है। रविवार को जहां सात कोरोना संक्रमित मिले थे तो वहीं सोमवार को ये संख्या और कम हो गई। सोमवार को केवल चार ही कोरोना संक्रमित मिले। सभी को होम आइसोलेट किया गया है। 

विज्ञापन


सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 239 हो गई। सोमवार को मिलने वाले संक्रमितों में मैनपुरी शहर के दो व किशनी ग्रामीण क्षेत्र के दो लोग शामिल हैं। किशनी क्षेत्र के गांव खिदरपुर में एक 14 वर्षीय किशोर और 33 वर्षीय महिला संक्रमित मिली हैं। वहीं शहर में मोहल्ला पुरोहिताना निवासी 58 वर्षीय वृद्धा और पुरानी मैनपुरी निवासी एक 52 वर्षीय महिला संक्रमित मिली हैं। सभी को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रिपोर्ट आने के बाद होम आइसोलेट किया है। इसके अलावा संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों को भी क्वारंटीन रहने के लिए निर्देशित किया गया है। 
विज्ञापन


जांच कराने वालों की संख्या भी हुई कम 
कोरोना संक्रमण कम होने के साथ ही अब जांच के लिए आने वाले लोगों की संख्या भी कम हो गई है। सोमवार को जिला अस्पताल स्थित कोरोना जांच केंद्र पर भीड़ कम नजर आई। शाम तक 35 लोग ही अपनी कोरोना जांच कराने के लिए पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग इसे बड़ी राहत मान रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा: कुकर्म के बाद हुई थी नौ साल के बालक की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खौफनाक खुलासा
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed