फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona In Firozabad Police Man Found Positive From Corona Virus

Corona In Firozabad: पार्षद और पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित मिले, सात सौ सैंपल जांच को भेजे

Thu, 13 Aug 2020 01:35 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 13 Aug 2020 01:35 AM IST
सार

कुल संक्रमितों की संख्या हुई 965

विज्ञापन
Corona In Firozabad Police Man Found Positive From Corona Virus
फिरोजाबाद में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद जिले में बुधवार को कोरोना के 15 और नये केस मिले। इनमें पार्षद और पुलिसकर्मी भी पॉजिटिव मिले। अब जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 965 हो गई है। रिपोर्ट आने के बाद मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। मंगलवार को भी करीब 700 से अधिक सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। 
विज्ञापन


जिले में बुधवार को नगर निगम के एक पार्षद की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। विगत दिनों तबियत खराब होने पर पार्षद ने कोरोना जांच कराई थी। इधर, पुलिस लाइन निवासी पुलिसकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव मिला। पुलिसकर्मी ने बुखार आने पर कोरोना संक्रमण की जांच कराई थी। हुंडावाला बाग गली नंबर चार में चूड़ी व्यवसायी एवं उनके एक पुत्र एवं पुत्री कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन


इन लोगों ने हुंडावाला क्षेत्र में आयोजित शिविर में कोरोना जांच कराई थी। वहीं हुंडावाला बाग गली नंबर दो में एक वृद्ध की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। वहीं, राजा बिल्डिंग के निकट एक 69 वर्षीय वृद्ध भी संक्रमित मिला। मटसेना के गांव दौंकेली में एक महिला भी पॉजिटिव मिली। मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा स्वास्थ्य विभाग उनके संपर्क में आने वालों की सूची बनाने में जुट गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना में लगी लैब टेक्नीशियन की ड्यूटी, मलेरिया, टीबी की जांचे प्रभावित
कोरोना संकट के चलते अन्य स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हैं। एक तरफ टीबी मरीजों को पूरी तरह इलाज नहीं मिल पा रहा है। दूसरी ओर बारिश में फैलने वाले मलेरिया रोग की भी पूरी तरह जांच नहीं हो पा रही हैं। क्योंकि कोरोना संक्रमण की जांच के लिए बढ़ाई गईं टीम में लैब टेक्नीशियन की ड्यूटी लगा दी है। इसका सीधा असर स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ा है। 

कोरोना संक्रमण की जांच का दायरा बढ़ाकर 1500 कर दिया है। एंटीजन किट से जांच की जा रही है, इसके लिए लैब टेक्नीशियन की ड्यूटी लगाई है। शहर और देहात क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्र से लेकर टीबी विभाग के लैब टेक्नीशियन सहित अन्य स्टाफ की ड्यूटी लगाई है। ऐसे में नए मरीजों की जांच ही नहीं हो रही है। पहले की तरह अब टीबी के नए मरीज भी नहीं मिल पा रहे हैं।

जबकि इस रोग के इलाज में देरी जान तक आ जाती है। इधर, बारिश का मौसम चल रहा है। डेंगू, मलेरिया सहित अन्य बीमारियां फैलने की आशंका बढ़ जाती है। किंतु स्वास्थ्य केंद्रों पर भी तैनात लैब टेक्नीशियन की ड्यूटी कोरोना संक्रमण की जांच करने वाली टीम में लगा दी है। ऐसे में इस बार मलेरिया और डेंगू की जांच काफी धीमी है। जांच धीमी होने से कुल पांच मरीज ही इस बार आए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed