फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona In Firozabad One Covid Patient Died 23 positive found From Corona Virus

Corona In Firozabad: कोरोना वायरस से एक की मौत, 23 मिले संक्रमित

Sat, 29 Aug 2020 12:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 29 Aug 2020 12:11 AM IST
सार

कोरोना संक्रमण से 58 वर्षीय मरीज की मौत कोविड अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में हो गई। मृतक नई बस्ती का निवासी था। मरीज
को शुक्रवार को ही भर्ती कराया गया था, दोपहर में मरीज की मौत हो गई। मरीज को निमोनिया हो गया था।

विज्ञापन
Corona In Firozabad One Covid Patient Died 23 positive found From Corona Virus
फिरोजाबाद पुलिस ने सील किया क्षेत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में शुक्रवार देर रात कोरोना संक्रमण से एक की मौत हो गई। वहीं कुल 23 मरीज संक्रमित मिले हैं। इनमें एआरटीओ दफ्तर के दो कर्मचारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मरीजों की कुल संख्या 1358 हो गई है। मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। जनपद में 226 सक्रिया मामले हैं वहीं 17 लोग होम आइसोलेशन होकर कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। मृतकों की संख्या 47 पहुंच गई है।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण से 58 वर्षीय मरीज की मौत कोविड अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में हो गई। मृतक नई बस्ती का निवासी था। मरीज को शुक्रवार को ही भर्ती कराया गया था, दोपहर में मरीज की मौत हो गई। मरीज को निमोनिया हो गया था।
विज्ञापन


सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी थी। इसलिए कोरोना संक्रमण की जांच कराई थी। 27 अगस्त को मरीज की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। 12 घंटे बाद मरीज को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। सीएमओ डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ ने संक्रमित मरीज की मौत होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ दफ्तर के दो कर्मचारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। दोनों को ही आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। वहीं रानी नगर में 60 वर्षीय वृद्घ एवं 40 वर्षीय युवती, शिकोहाबाद की प्रोफेसर कॉलोनी में एक ही परिवार के मां और दो बेटी, शिकोहाबाद के प्रतापपुर चौराहे और शंभू नगर में कोरोना का एक मरीज संक्रमित मिला है। 

नगला हैंडल में 25 वर्षीय महिला, शिकोहाबाद की यादव कॉलोनी में 50 वर्षीय महिला, गढ़िया चकरपुर में 22 वर्षीय युवती और ददुरई खेड़ा में भी 51 वर्षीय युवक, नारखी के कोटला ललीतपुर में 38 वर्षीय युवक, शहर के जैन नगर खेड़ा और नई बस्ती में दो केस सामने निकलकर आए हैं।

दुर्गा नगर गलीनंबर एक में 65 वर्षीय वृद्घ और लेबर कॉलोनी में 48 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जनपद में 1017 लोग अभी तक ठीक होकर वापस जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जांच में भी तेजी कर दी है। कुल 62146 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है।
 

तीस तक बंद रहेगा कार्यालय
कोरोना वायरस से जिले के परिवहन विभाग का एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संक्रमित मिला है। इसके बाद एआरटीओ कार्यालय आगामी तीस अगस्त तक आमजन के लिए बंद किया गया है। यह जानकारी एआरटीओ प्रशासन द्वारा दी गई है।

एआरटीओ प्रशासन एके सिंह द्वारा जारी सूचना के अनुसार कार्यालय में तैनात एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में समूचे कार्यालय को सैनिटाइज किए जाने एवं स्वच्छता संबंधी कार्य कराने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस कारण आगामी तीस अगस्त तक कार्यालय में सभी प्रकार के कार्य स्थगित रहेंगे और कार्यालय बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed