फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona in Agra Uttar Pradesh Latest News: one more death and 35 new case of covid in agra

Corona in Agra: ताजनगरी में कोरोना संक्रमण से पूर्व विधायक की पत्नी की मौत, 35 नए मरीज भी मिले

Tue, 18 Aug 2020 01:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 18 Aug 2020 01:09 AM IST
सार

  • आगरा में कोरोना वायरस का कहर थम नहीं रहा। जिले में अब तक 2353 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 1927 ठीक हो गए हैं। मरने वालों की संख्या 104 है।  

विज्ञापन
Corona in Agra Uttar Pradesh Latest News: one more death and 35 new case of covid in agra
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

आगरा में सोमवार को पूर्व विधायक छोटेलाल वर्मा की पत्नी माया देवी (67) की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत हो गई। नौ अगस्त से सिकंदरा स्थित प्रभा हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। सांस लेने में परेशानी होने पर उनकी जांच कराई गई थी, जिसमें रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमित होने के बाद माया देवी का उपचार प्राइवेट कोविड सेंटर में चल रहा था। उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। सुबह उनकी मृत्यु हो गई। उधर, शमसाबाद रोड निवासी छोटेलाल वर्मा ने बताया कि उनके बेटे और चालक भी संक्रमित हैं, लेकिन उनमें कोई लक्षण नहीं हैं, हालत ठीक है। होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन



जिलाधिकारी ने बताया कि सोमवार को 35 कोरोना मरीज और मिले हैं। इससे कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2353 हो गया है। 35 ही मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। अब तक कुल 1927 मरीज ठीक हो चुके हैं। 322 मरीजों का उपचार चल रहा है, इनमें 200 मरीज होम आइसोलेशन में भर्ती हैं। सोमवार तक जिले में 81731 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। शहर और देहात में 155 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर और एसएन के दो कर्मचारी मिले संक्रमित

नए मरीजों में शास्त्रीपुरम में निजी चिकित्सक और एसएन मेडिकल कॉलेज के दो कर्मचारी भी संक्रमित पाए गए हैं। नुनिहाई में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इनमें 41, 40 साल के युवक और 14 साल का किशोर शामिल है। फतेहाबाद में 32 साल की महिला, धनीना में 14 साल की किशोरी, साकेत कॉलोनी में 64 साल के पुरुष, बोदला में 55 साल के पुरुष संक्रमित मिले हैं। 

हरीपर्वत में 70 साल के पुरुष, बेलनगंज में 60 साल के पुरुष, काला महल में 50 साल की महिला, खंदारी में 30 साल, 33 साल की महिला, शाहगंज में 55 साल की महिला, मंडी सईद खां में 55 साल की महिला, ताजगंज में 85 साल के बुजुर्ग, 17 साल की किशोरी, मधु नगर में 83 साल के बुजुर्ग, कमला नगर में 45 साल के पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

पिनाहट में 28 साल के युवक, दयालबाग में 58 साल की महिला, कमला नगर में 59 साल की महिला संक्रमित मिली है। अमिता विहार कमला नगर में 50 साल के पुरुष, सीएचसी शमसाबाद में 22 साल का युवक, न्यू शाहगंज में 29 साल की महिला, चर्च रोड में 55 साल की महिला, फतेहपुर सीकरी में 18 साल का युवक और 14 साल की किशोरी, न्यू आगरा में 23 साल का युवक संक्रमित हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed