फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona in Agra Uttar Pradesh Latest News: 14 new cases of covid in agra

Corona in Agra: अगस्त में पहली बार सबसे कम कोरोना मरीज मिले, अब 316 सक्रिय मामले

Wed, 19 Aug 2020 01:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 19 Aug 2020 01:07 AM IST
सार

  • आगरा में 18 अगस्त तक 2367 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 1949 मरीज ठीक हो गए हैं, जबकि 104 मरीजों की मौत हो चुकी है।  

विज्ञापन
Corona in Agra Uttar Pradesh Latest News: 14 new cases of covid in agra
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के लिए मंगलवार का दिन राहत भरा रहा। मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 14 नए मरीज मिले। अगस्त महीने में अब तक यह सबसे कम आंकड़ा रहा है। इससे पूर्व रोज 20 से ज्यादा मरीज मिल रहे थे। सोमवार को 35, रविवार को 28 और शनिवार को 24 मरीज मिले थे।   

विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ मंगलवार को कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2367 हो गया है। अब तक कुल 104 मरीजों की मौत हो चुकी है। राहत की बात यह है कि पिछले 24 घंटे में कोई मृत्यु नहीं हुई।  
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि 1949 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 316 मरीजों का उपचार चल रहा है। इनमें 200 मरीज होम आइसोलेशन में भर्ती हैं। मंगलवार तक जिले में 83844 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 82.27% है। 155 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी संक्रमित, मंडलायुक्त कार्यालय दो दिन के लिए सील

उधर, प्रशासनिक अधिकारी में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद मंगलवार को मंडलायुक्त कार्यालय को स्वास्थ्य विभाग ने दो दिन के लिए सील कर दिया। 25 कर्मचारी होम क्वारंटीन किए गए हैं। कार्यालय में सैनिटाइजेशन कराया है। इससे पहले मंडलायुक्त अनिल कुमार के कैंप आफिस (घर) पर छह लोग संक्रमित होने पर परिसर सील किया गया था।

सोमवार रात मिले 35 नए मरीजों में मंडलायुक्त कार्यालय में तैनात प्रशासनिक अधिकारी गोविंद राम की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मंगलवार सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम सैनिटाइजेशन के लिए पहुंची। मुख्य प्रवेश द्वार बंद कर गेट पर ताला लटका दिया। 25 कर्मचारी होम क्वारंटीन हो गए हैं। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आरसी पांडेय ने बताया अन्य कर्मचारियों के रैंडम टेस्ट कराए जाएंगे। कमिश्नर के कैंप और मुख्य कार्यालय और परिवार में अब तक कुल नौ लोग संक्रमित हो चुके हैं। कमिश्नर, उनकी पत्नी व बच्चे एक होटल में क्वारंटीन हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed