COVID-19 in Agra: 24 घंटे में मिले दो नए संक्रमित, पर इस बात से है राहत
ताजनगरी आगरा में कोरोना का रफ्तार में थोड़ी राहत है। जहां 12 घंटे में एक नया मरीज मिला है, वहीं हर तीन घंटे में दो मरीज ठीक भी हुए हैं। हालांकि स्वास्थ विभाग पूरी तरह से सतर्क है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजनगरी आगरा में शनिवार को पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के दो नए मरीज मिले हैं और 15 ठीक हुए हैं। यानी 12 घंटे में एक नया मरीज मिला, जबकि हर तीन घंटे में दो मरीज ठीक हुए हैं। जिले में वर्तमान में बात करें तो कोराना संक्रमण से संक्रमित कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 40 है। पिछले 45 दिनों से संक्रमण के कारण किसी मरीज की मृत्यु नहीं हुई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को 2240 लोगों की जांच की गई थी। दो मरीज मिले, जबकि पिछले सप्ताह इतनी जांचों में 10-15 से अधिक मरीज मिल रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना खत्म नहीं हुआ है। लोग मास्क पहनें, उचित दूरी का पालन करें। चौथी लहर में एक अप्रैल से 14 मई तक 175 मरीज मिल चुके हैं।
जिला प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार 2 मार्च, 2020 से लेकर 14 मई, 2022 तक जिले में कुल 36,412 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 465 मरीजों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा लोगों की जान अप्रैल, 2021 में आई दूसरी लहर में गई थी। अब तक 35,907 मरीज ठीक हो चुके हैं। 26.60 लाख लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। मरीजों की संक्रमण दर 1.27% है।
मास्क लगा रहे, न उचित दूरी
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लगाए सभी प्रतिबंध राज्य सरकार ने हटा लिए हैं। इसके बाद से शहर में सावर्जनिक स्थानों पर लोग न मास्क लगा रहे, न उचित दूरी का पालन कर रहे। कोरोना संक्रमण को लेकर ये लापरवाही भारी पढ़ सकती है। सीएमओ का कहना है कि लोगों ने यदि आदत नहीं सुधरी तो वह संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं।