{"_id":"61cdd692f836277fd643f8c4","slug":"corona-in-agra-today-cases-covid-patients-addmitted-in-sn-medical-college-after-six-months","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में बढ़ता कोरोना संक्रमण: छह महीने बाद एसएन मेडिकल कॉलेज में संक्रमित मरीज हुआ भर्ती, अब तक इतने हुए पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में बढ़ता कोरोना संक्रमण: छह महीने बाद एसएन मेडिकल कॉलेज में संक्रमित मरीज हुआ भर्ती, अब तक इतने हुए पॉजिटिव
Fri, 31 Dec 2021 12:04 AM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:04 AM IST
सार
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए ताजनगरी में 15 से 18 साल के बच्चों के लिए 10 जनवरी से को वैक्सीन लगाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
आगरा में कोरोना: एसएन मेडिकल कॉलेज का आइसोलेशन वार्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजनगरी में फिर संक्रमण की नई चेन बन गई है। गुरुवार को पांच नए संक्रमित और मिले हैं। बीते चार दिनों में 17 मरीज मिल चुके हैं। एसएन के कोविड वार्ड में गुरुवार को छह महीने बाद संक्रमित भर्ती हुआ। डीएम व एसएसपी ने संक्रमण से बचाव की तैयारियों को लेकर रात में समीक्षा की।
जिला प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को 24 घंटों में 6,068 लोगों की कोरोना जांच की गई है। पांच लोग संक्रमित पाए गए। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि पांच नए मरीजों में तीन शाहगंज, दयालबाग और आवास विकास कॉलोनी के निवासी हैं। एक युवक अछनेरा का रहने वाला है। आगरा का निवासी नोएडा में रहता था। मेरठ में उसने जांच कराई। आगरा का आधार कार्ड पोर्टल पर दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों मिले 17 मरीजों के संपर्क में आए 152 लोगों की सैंपलिंग की गई है। 14 दिनों तक कोरोना मरीजों की निगरानी की जाएगी।
एसएन में छह महीने बाद खुला वार्ड
एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती हुए 60 वर्षीय वृद्ध की रिपोर्ट गुरुवार को पॉजिटिव आई। जिसके बाद एसएन में छह महीने से बंद एमसीएच बिल्डिंग में बने कोविड वार्ड को दोबारा खोल दिया गया। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि कोविड भर्ती की सुविधा शुरू हो गई है। छह महीने बाद मरीज भर्ती हुआ है। मरीज को ब्लड प्रेशर और निमोनिया की शिकायत है। पूर्व में स्ट्रोक का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था। जहां तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने एसएन की इमरजेंसी में भर्ती किया। बुधवार को कोरोना की जांच कराई गई थी।
विज्ञापन
जिले में 19 सक्रिय मरीज
27 दिसंबर तक शहर में पांच सक्रिय मरीज थे। चार दिन में 17 नए मरीज मिले हैं। इस दौरान तीन मरीज ठीक होने से फिलहाल 19 सक्रिय मरीज हैं। जिनमें एक मरीज एसएन में भर्ती है जबकि 17 मरीज होम आइसोलेशन में उपचार ले रहे हैं। एक मरीज संक्रमित होने के बाद हिमाचल प्रदेश लौट गया था। उसके संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग नहीं हो सकी।
एक सप्ताह में आए एक लाख पर्यटक
ताजनगरी में बीते एक सप्ताह में एक लाख से अधिक भारतीय पर्यटक ताजमहल घूमने के लिए आगरा आए हैं। जिनमें राजस्थान, केरल, महाराष्ट्र, दिल्ली व अन्य राज्यों के लोग शामिल हैं। इनकी जांच के लिए ताजमहल पर शिविर लगाया जा रहा है। लेकिन जिस संख्या में पर्यटक आ रहे हैं उनकी स्क्रीनिंग के लिए इंतजाम नाकाफी हैं।
मथुरा में कोरोना संक्रमण: यूगांडा से लौटे पति के बाद पत्नी भी हुई संक्रमित, सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़ी