फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona In Mathura Today Case Woman found corona infected after husband returned from Uganda

मथुरा में कोरोना संक्रमण: यूगांडा से लौटे पति के बाद पत्नी भी हुई संक्रमित, सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़ी

Fri, 31 Dec 2021 12:04 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 31 Dec 2021 12:04 AM IST
सार

मथुरा में सक्रिय मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने होटल, गेस्ट हाउस और आश्रम में निर्देश दिए हैं कि दूसरे प्रदेश से आए किसी भी व्यक्ति को बिना कोरोना जांच के कमरा नहीं दिया जाए।

विज्ञापन
Corona In Mathura Today Case Woman found corona infected after husband returned from Uganda
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मथुरा जनपद में कोरोना संक्रमण के केस लगातार मिल रहे हैं। गुरुवार को डैंपियर नगर में एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। महिला के पति की एक दिन पूर्व पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। इसके बाद जनपद में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 18 हो गई है।
विज्ञापन

पति की रिपोर्ट के बाद कराई जांच 
कोविड प्रभारी डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि गुरुवार को डैंपियर नगर स्थित अशोका टावर में 51 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है। एक दिन पूर्व ही महिला के पति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वह पिछले दिनों यूगांडा से लौटे थे। तबीयत बिगड़ने पर जांच कराई तो वे कोरोना पॉजिटिव निकले। उन्होंने बताया कि पॉजिटिव आ रहे लोगों के सैंपल ओमिक्रॉन वैरिएंट की जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। ओमिक्रॉन की संभावनाओं को देखते हुए इनका सीटी वैल्यू चैक कराया जाएगा।
विज्ञापन

सैपलिंग में जुटा विभाग
जनपद में लगातार कोरोना संक्रमित के केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग लगातार सैंपलिंग में जुटा है। गुरुवार को 4 हजार लोगों के सैंपल लिए गए। इसके अलावा सभी भीड़ भरे इलाकों में एहतियात के तौर पर रैंडम सैंपलिंग कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन के उन गेस्ट हाउसों पर विशेष नजर रखे हैं, जहां विदेशी लोगों का आवागमन बना रहता है। डॉ. भूदेव ने बताया कि जनपद में अभी 18 एक्टिव केस हैं। इनकी सीटी की जाएगी, जिसमें वैल्यू 25 के आसपास होगी उनके सैंपल ओमिक्रॉन की जांच के लिए लखनऊ स्थित केजीएमयू लैब में भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed