फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona In Agra: Three Covid Patients Died In Two Days 61 New Corona Virus Positive Found

Corona: दो दिन में तीन मरीजों की मौत, 10 दिन में 60 दुकानदार मिले संक्रमित

Thu, 12 Nov 2020 07:33 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 12 Nov 2020 07:33 AM IST
सार

  • आगरा में बुधवार को हुई 153वीं मौत
  • 61 नए मरीज और मिले
  • 7934 पहुंची संक्रमितों की संख्या
  • 557 उपचाराधीन

विज्ञापन
Corona In Agra: Three Covid Patients Died In Two Days 61 New Corona Virus Positive Found
कोरोना वायरसः जांच के लिए नमूने लेते कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी में दो दिन में तीन मरीजों की मौत हो गई। बुधवार को प्रतापपुरा निवासी 65 वर्षीय हृदय व गुर्दा रोगी महिला ने संक्रमित होने के बाद दम तोड़ दिया। ये 153वीं मौत है। 61 नए मरीज और मिले हैं। अब संक्रमितों का आंकड़ा 7934 पहुंच गया है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया मृतक महिला हृदय रोगी थी। गुर्दे में चोट के बाद उसके फेफड़ों में संक्रमण बढ़ने से सांस की तकलीफ होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया था। जांच में कोरोना की पुष्टि होने पर उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। बुधवार को महिला की मौत हो गई। आगरा में कुल 153 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। बुधवार को 65 नए संक्रमित और मिलने से मरीजों का आंकड़ा 7934 पहुंच गया है। 7224 मरीज ठीक हो चुके हैं। 557 संक्रमित उपचाराधीन हैं। 2.98 लाख से ज्यादा लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


बाजारों में लापरवाही: 10 दिन में 60 दुकानदार मिले संक्रमित

कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ने पर भी विक्रेता सचेत नहीं हो रहे। बीते 10 दिन में 60 विक्रेता-कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं। इनमें संक्रमण मिलने की दर भी लगभग नौ प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 29 नवंबर से मिठाई की दुकान, रेस्टोरेंट, धार्मिक स्थल, मॉल, शोरूम, इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम, वाहन शोरूम और मॉल के कर्मचारियों की कोरोना वायरस की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन 10 दिन में 7050 विक्रेता और कर्मचारियों के नमूनों की एंटीजन जांच कराने पर 60 विक्रेता और कर्मचारी संक्रमित पाए गए। इनमें मिठाई बेचने वाले और मॉल- शोरूम कर्मचारी अधिक रहे। चिकित्सकीय टीम ने इनको होम आइसोलेट किया। 

जांच करने वाले टीम के  सदस्यों ने बताया कि अधिकांश कर्मचारियों का मास्क गले में लटका मिला, नाक-मुंह पूरी तरह से ढके नहीं थे। कई ऐसे भी रहे, जिन्होंने मास्क ही नहीं पहना था और टोका तो जेब से मास्क निकालकर पहनने लगे। सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि दिवाली में दुकानदार दिन भर में सैकड़ों लोगों के संपर्क में रहते हैं, ऐसे में किसी एक के संक्रमित होने से इसके तेजी से फैलने का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed