आगरा में कोरोना: संक्रमण की रफ्तार तेज, शासन से फिर आएगी नोडल अधिकारियों की टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कुछ दिनों से कोविड-19 संक्रमण के ज्यादा मामले सामने आने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शासन ने आगरा समेत 16 जिलों में नोडल अधिकारियों की नई टीम की तैनाती की है। अपर मुख्य सचिव (एसीएस), प्रमुख सचिव या सचिव स्तर के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों व चिकित्सा अधिकारियों की संयुक्त टीम का गठन किया गया है।
अपर मुख्य सचिव नियुक्ति मुकुल सिंघल की ओर से जारी सूची में टीम का नेतृत्व करने वाले वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शासन के विशेष सचिवों, विशेषज्ञ चिकित्सकों व प्रशासनिक चिकित्साधिकारियों को शामिल किया गया है।
आगरा के नोडल अधिकारियों की टीम में आलोक कुमार अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, मासूम अली सरवर प्रबंध निदेशक पीसीएफ और डॉ. समीर गुप्ता एडिशनल प्रोफेसर सर्जिकल आंकोलॉजी, डॉक्टर अविनाश कुमार सिंह अपर निदेशक आगरा मंडल हैं। ये अधिकारी कोरोना से प्रभावित मरीजों के उपचार, संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के मद्देनजर कार्य करेंगे।
प्रतिदिन रिपोर्ट भेजेगी टीम
मुख्य रूप से जिलों में प्रतिदिन किए जाने वाले टेस्ट की संख्या और संग्रह किए जा रहे सैंपल की गुणवत्ता, लक्षणात्मक व्यक्तियों के एंटीजन टेस्ट के ऋणात्मक पाए जाने की दशा में आरटीपीसीआर के द्वारा इनके नमूनों की शतप्रतिशत जांच, कोविड धनात्मक व्यक्तियों के कांट्रैक्ट ट्रेसिंग के कार्य और निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार उनके सैंपल की जांच, माइक्रो कंटेनमेंट जोन का निर्धारण और इसके अंतर्गत हाउस टू हाउस सर्वे का कार्य, एल-1 व एल-2 के चिकित्सालय में बेड की क्षमता का विस्तार और गहन चिकित्सा कक्ष की संख्या बढ़ाने से जुड़ी कार्यवाही की समीक्षा करेंगे।
मुकुल सिंघल ने टीमों को निर्देशित किया है कि वे प्रतिदिन मुख्य सचिव आरके तिवारी, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल, अपर मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अमित मोहन प्रसाद तथा अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा डॉ. रजनीश दुबे को अपनी रिपोर्ट भेजेंगे।