फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona In Agra: Kidney Patient And Other Death Due To Corona Virus Infection

Corona In Agra: गुर्दा रोगी सहित दो की मौत, 73 नए मरीज मिलने से 5703 पहुंचा आंकड़ा

Wed, 30 Sep 2020 12:34 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 30 Sep 2020 12:34 AM IST
सार

  • मृतकों की संख्या हुई 126
  • 73 नए मरीज और मिले
  • संक्रमण के 811 मरीज उपचाराधीन
  • 4,766 मरीज हुए डिस्चार्ज
  • 1,87,376 लोगों के सैम्पल टेस्ट

विज्ञापन
Corona In Agra: Kidney Patient And Other Death Due To Corona Virus   Infection
कोरोना वायरसः जांच के नमूने लेते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यू आगरा निवासी 65 वर्षीय गुर्दा रोगी और एक अन्य रोगी की मंगलवार को मृत्यु होने से संक्रमित मृतकों की संख्या 126 हो गई है। मंगलवार को कोरोना से संक्रमित 73 नए मरीज और मिले हैं। अब संक्रमितों का आंकड़ा 5703 पहुंच गया है। 
विज्ञापन


डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि दो मरीजों की मृत्यु हुई है। गुर्दा रोगी डायलसिस पर था, संक्रमित होने के बाद निमोनिया होने से उनकी मृत्यु हुई। वहीं दूसरा मृतक गैर जनपद से आगरा में भर्ती हुआ था। इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। अब तक कोरोना संक्रमण के 811 मरीज उपचाराधीन हैं। वहीं 4,766 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। मंगलवार तक 1,87,376 लोगों के सैम्पल टेस्ट किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


बैंककर्मी मिले संक्रमित, दो दिन शाखाएं बंद
कस्बे की एसबीआई और स्याहीपुरा स्थित केनरा बैंक की शाखा के एक-एक कर्मी संक्रमित मिले हैं। सोमवार को जांच के बाद इसकी पुष्टि होने पर दो दिन के लिए दोनों शाखाओं को बंद कर दिया गया है। पॉजिटिव मिले कर्मचारियों को होम क्वारंटीन किए गए हैं। शाखाओं को सैनिटाइज भी किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएन का चिकित्सक, पीएसी का सिपाही संक्रमित
एसएन मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक, सीएमओ कार्यालय का एक कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। वहीं 15वीं वाहिनी पीएसी का सिपाही भी संक्रमित मिला है। नूरी दरवाजा में एक ही परिवार के तीन और आवास विकास कॉलोनी में एक ही परिवार के दो सदस्यों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।  


शाहगंज, सूर्य नगर, सिकंदरा, खंदारी, जयपुर हाउस,  कमला नगर, दयालबाग, पिनाहट, अकोला, सेवला जाट,  कछपुरा, ताजनगरी फेज दो, कुबेरपुर में भी मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed