फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona in agra DM issued advisory for government employees

50 साल से ज्यादा है उम्र तो दफ्तर आने में छूट, बीमार कर्मचारी घर रहें, डीएम ने दी यह सलाह

Tue, 01 Sep 2020 03:59 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 01 Sep 2020 03:59 PM IST
सार

  • जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए एडवायजरी जारी की है।

विज्ञापन
corona in agra DM issued advisory for government employees
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऐसे सरकारी कर्मचारी जिनकी उम्र 50 साल से अधिक है उन्हें आगामी दो सप्ताह तक दफ्तर नहीं आने की छूट होगी। वे चाहें तो स्वेच्छा से आ सकेंगे। मधुमेह, रक्तचाप व अन्य बीमारियों से ग्रस्त सरकारी कर्मियों के कार्यालय आने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने सोमवार को यह एडवायजरी सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए जारी की है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- ताजनगरी में इस तारीख से खुलेंगे सभी धर्मस्थल, मैरिज होम से भी हटेगा प्रतिबंध
विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि सरकारी कार्यालयों में कोरोना संक्रमण को रोकना सबसे बड़ी चुनौती है। कठिन समय में कर्मचारियों को संभल कर रहना पड़ेगा। 50 साल से अधिक उम्र के कर्मियों को कार्यालय नहीं आने में रियायत मिलेगी। जो मधुमेह पीड़ित हैं या पुरानी बीमारियों का इलाज ले रहे हैं वे न आएं। उन्होंने कहा कि बीमार कर्मचारियों को तत्काल छुट्टी मिलेगी। वे विभागों को पूर्व सूचित भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी कर्मियों के लिए नियम

- सभी का कार्यालय में मास्क पहनना अनिवार्य
- एक से दूसरे कर्मी के बीच दो गज की दूरी रहे
- लंच टाइम में कर्मी एक साथ नहीं बैठेंगे
- पेयजल स्थल पर भीड़ इकट्ठा नहीं की जाए
- कागज पकड़ते समय ग्लव्स इस्तेमाल करें
- सभी अधिकारी नियम पालन की जांच करेंगे
- प्रत्येक व्यक्ति को कोरोना वाहक माना जाए
- सभी कर्मचारी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहेंगे
- 14 दिन में एक बार आईवरमेक्टिन 12 एमजी इस्तेमाल करेंगे

2400 से अधिक कर्मचारियों की उम्र 50 से ज्यादा

राज्य कर्मचारी महासंघ जिलाध्यक्ष प्रकाश कौशिक ने बताया कि 35 सरकारी विभागों, निगम व प्राधिकरणों में 35 हजार से अधिक कर्मचारी हैं। इनमें 2400 से अधिक कर्मियों की उम्र 50 साल से अधिक है। एक हजार से अधिक कर्मचारी मधुमेह पीड़ित और हृदय रोगी हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने कर्मचारी स्वास्थ्य हित में जो कदम उठाए हैं सभी उनका पालन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed