फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona in Agra All beds full in emergency of SN Medical College Agra

आगरा में कोरोना के कारण हालात चिंताजनक, एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में सभी बेड फुल

Wed, 23 Sep 2020 12:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 23 Sep 2020 12:12 AM IST
सार

  • 24 की जगह 12 घंटे में ही दूसरे वार्ड में भेज रहे मरीज
  • बेड खाली होने तक नए मरीजों को एंबुलेंस में करना पड़ रहा इंतजार 

विज्ञापन
Corona in Agra All beds full in emergency of SN Medical College Agra
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के कारण स्थिति चिंताजनक हो गई है। एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में सभी 46 बेड फुल हो गए हैं। ऐसे में मरीजों को 24 घंटे की जगह अब 12 घंटे में ही दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है। नए मरीजों को बेड खाली होने तक एंबुलेंस में इंतजार करना पड़ रहा है। यह स्थिति इसलिए बनी है क्योंकि कोरोना के संदिग्ध मरीज यहां लगातार आ रहे हैं।

विज्ञापन


इमरजेंसी में सर्जरी, हड्डी, बाल रोग और मेडिसिन विभाग के 10-10 बेड और छह बेड ट्रॉमा सेंटर में हैं। रोजाना इमरजेंसी में 60 से अधिक नॉन कोविड और संदिग्ध मरीज आ रहे हैं। इनके लिए बेड की व्यवस्था में समय लग रहा है। प्राचार्य ने बैठक कर स्थितियों की समीक्षा करते हुए बेड बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन



केस 1: बेड नहीं मिला तो पुलिस से की शिकायत
शहीद नगर के नरेंद्र कुमार ने बताया कि ससुर को पैरालाइज्ड अटैक पड़ा। निजी अस्पताल में चार दिन भर्ती रहे, रात को इमरजेंसी लेकर आए, लेकिन बेड नहीं था। पुलिस को भी समस्या बताई, डॉक्टरों ने बेड खाली नहीं होने के बारे में बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केस 2. सादाबाद से आए, बेड नहीं मिला
सादाबाद के देवेंद्र सिंह ने बताया कि पिताजी को सांस लेने में परेशानी हो रही थी, सिकंदरा स्थित अस्पताल में इलाज करा रहे थे, वहां इनकी कोरोना वायरस की जांच कराने के लिए कहते हुए एसएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया, यहां बेड की कमी बताई। 

200 बेड के आइसोलेशन वार्ड में 40 बेड ही खाली
200 बेड के आइसोलेशन में 160 पर मरीज भर्ती हैं। एमसीएच वाले 100 बेड पूरी तरह से भरे हैं, बाल रोग इमारत के आइसोलेशन में 40 बेड ही बचे हैं।

15 बेड आईसीयू में और बढ़ाने की तैयारी
बढ़ते मरीजों को देखते हुए आईसीयू में 15 बेड और बढ़ाने की तैयारी है, दस वेंटिलेटर और आ गए हैं। ऐसे में 85 बेड का आईसीयू हो जाएगा, जिसमें 10 वेंटिलेटर अतिरिक्त में रखे जाएंगे।

बढ़ाए जाएंगे बेड- प्राचार्य
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने कहा कि इमरजेंसी के सभी बेड भर चुके हैं, जिन मरीजों की हालत में सुधार होता देख उनको वार्ड में शिफ्ट कर बेड का इंतजाम कर रहे हैं। आईसीयू में 15 बेड और बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। 200 रेमडेसिविर इंजेक्शन का भी स्टॉक बना हुआ है। इमरजेंसी में भी बेड बढ़ाए जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed