{"_id":"5f7dd4810e7ba15801104008","slug":"corona-in-agra-56-positive-patients-found-of-corona-virus-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona In Agra: ताजनगरी में 6110 पहुंचा कुल संक्रमितों का आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona In Agra: ताजनगरी में 6110 पहुंचा कुल संक्रमितों का आंकड़ा
Thu, 08 Oct 2020 10:54 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 08 Oct 2020 10:54 AM IST
सार
- 129 संक्रमितों की हो चुकी है मौत
- 545 मरीज उपचाराधीन
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में 56 नए मरीज और मिलने से बुधवार को संक्रमितों का आंकड़ा 6,110 पहुंच गया है। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया 72 नए मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। कुल 5,436 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 129 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है। 545 मरीज उपचाराधीन हैं। जिले में 2,07022 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
स्वस्थ दर 89 फीसद
एक तरफ संक्रमित घट रहे हैं, दूसरी तरफ स्वस्थ होने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बुधवार को 0.40 प्रतिशत का और इजाफा होने से स्वास्थ दर 89 फीसद पहुंच गई है।
डॉक्टर-पुलिसकर्मी समेत दो बच्चे भी हुए संक्रमित
निजी चिकितसक और पुलिस लाइन में तैनात पुलिसकर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। निखिल गार्ड ताजनगरी और कहरई में बालक-बालिका भी संक्रमित मिले हैं।
बरौली अहीर में पांच और अछनेरा में कोरोना वायरस के तीन मरीज मिले हैं। कमला नगर और आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-16 में एक ही परिवार के दो-दो सदस्य भी संक्रमित पाए गए। न्यू आगरा, बल्केश्वर, विद्या नगर, शहीद नगर, कछपुरा, जैतपुर, अहेला, देवरी रोड, वेस्ट अर्जुन नगर, नगला पदी, नगला अजीता, ट्रांस यमुना कॉलोनी, कर्मयोगी एन्क्लेव, लॉयर्स कॉलोनी, बेलनगंज, शास्त्रीपुरम, शाहगंज, सिविल लाइन में भी कोरोना वायरस के मरीज मिले हैं।