फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona: High alert in the district, holidays of health workers cancelled

कोरोना: जिले में हाई अलर्ट, स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां निरस्त

Thu, 05 Jun 2025 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 05 Jun 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Corona: High alert in the district, holidays of health workers cancelled
मैनपुरी। कोरोना के नए वेरिएंट से पीड़ित मरीज मिलने के बाद प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टर और कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी हैं। मैनपुरी में भी यह आदेश लागू हो गया है। अपरिहार्य कारणों में ही डॉक्टर और कर्मचारी अवकाश ले सकेंगे। वहीं चिकित्साधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपना क्षेत्र छोड़ने से पहले अधिकारियों को जानकारी देंगे। शासन की ओर से सीएमओ को पत्र भेजा गया है। पत्र में स्वास्थ्य विभाग की छुट्टियां निरस्त करने को कहा गया है। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि कोरोना से बचाव के सभी प्रकार के इंतजाम किए जाएं। सर्दी जुकाम के साथ सांस लेने में दिक्कत से पीड़ित होने वाले मरीजों की जांच कराई जाए। ब्लॉक स्तर के अस्पताल सक्रिय रखे जाएं। प्रत्येक अस्पताल पर 10 बेड सुरक्षित रखें जाएं। ऑक्सीजन के साथ ही कंसंट्रेटर की व्यवस्था की जाए। बाहर से आने वाले कोरोना जैसे लक्षण दिखने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जाए। जिले में कोरोना की जांच की अभी तक कोई व्यवस्था नहीं है। इसका कारण जिले में कोरोना जांच किट का न होना है। शासन की ओर से सीएमओ को जिम्मेदारी दी गई है कि वे अपने स्तर से जनपद स्तर पर ही कोरोना जांच की किट की खरीद करें। सीएमओ डाॅ. आरसी गुप्ता ने बताया कि कोरोना जांच किट की खरीद के लिए जेम पोर्टल पर ऑर्डर बुक करा दिया गया है। जल्द ही किट उपलब्ध होगी। किट उपलब्ध होते ही जांच शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed