फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Curfew In Agra For 17 May Shops Open Of Food Grains And Medicals

ताजनगरी में चौथी बार बढ़ा कर्फ्यू: एक जून तक धारा 144 लागू, ये दुकानें रहेंगी खुली

Mon, 10 May 2021 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 10 May 2021 12:08 AM IST
सार

एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी ने बताया कि पिछले छह महीनों से जारी निषेधाज्ञा 1 जून तक यथावत रहेगी। ताजनगरी में दस दिन से कोरोना कर्फ्यू की पाबंदियां हैं।

विज्ञापन
Corona Curfew In Agra For 17 May Shops Open Of Food Grains And Medicals
आगरा लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना कर्फ्यू फिर सात दिन के लिए बढ़ गया है। अब 17 मई तक दूध, दवाई व राशन दुकानों के अलावा सभी बाजार बंद रहेंगे। आकस्मिक सेवाओं के लिए छूट है। 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों, गर्भवतियों व बच्चों के घर से बाहर निकलने पर रोक रहेगी। 

विज्ञापन


वहीं वैश्विक महामारी की रोकथाम और मई माह में विभिन्न धार्मिक त्योहार पर शांतिभंग की आशंका के मद्देनजर 1 जून तक जिले में धारा 144 भी लागू रहेगी। ऐसे में भड़काऊ पोस्ट, उपद्रव, सरकारी कर्मचारी से अभद्रता व भीड़ एकत्र करने पर दंडात्मक कार्रवाई होगी। एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी ने बताया कि पिछले छह महीनों से जारी निषेधाज्ञा 1 जून तक यथावत रहेगी।
विज्ञापन


ताजनगरी में दस दिन से कोरोना कर्फ्यू की पाबंदियां हैं। प्रशासन पाबंदियों में फिलहाल कोई ढील देने का जोखिम नहीं उठाना चाहता। दैनिक उपयोग की वस्तुओं में दूध, दवाई, सब्जी, फल और किराना दुकानों के अलावा शेष दुकानें बंद रहेंगी। फल एवं सब्जी मंडी खुलेंगी परंतु यहां मास्क, ग्लव्स व सैनिटाइजेशन अनिवार्य होगा। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने कहा एक जिले से दूसरे जिले में जाने के लिए ई-पास अनिवार्य है। आगरा से राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली आदि गैर राज्यों में परिहवन सेवा बंद रहेगी। सरकारी कार्यालयों में 50 फीसदी स्टाफ ‘वर्क फ्रॉम होम’ काम करेगा। शेष 50 फीसदी कर्मियों को शिफ्ट में बुलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बढ़ा कोरोना कर्फ्यू
- 12 अप्रैल से रात्रि कर्फ्यू लागू किया गया।
- 17 अप्रैल से रविवार का कर्फ्यू लागू हुआ।
- 20 अप्रैल से दो दिन का सप्ताहांत कर्फ्यू।
- 30 अप्रैल को कर्फ्यू छह मई तक बढ़ाया।
- 05 मई को कर्फ्यू 10 मई तक किया।
- 09 मई को कर्फ्यू 17 मई तक किया है।

इन्हें प्रतिबंध से छूट
- उद्योग इकाई, फैक्टरी आदि खुली रहेंगी।
- श्रमिकों की आवाजाही पर रोक नहीं होगी।
- जरूरी दवाई व सर्जिकल स्टोर की दुकानें
- किराना व पैकिंग दुकानें अपने समय पर खुलेंगी।

ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमितों का सर्वे
ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण की शृंखला रोकने के लिए पांच मई से बीमार व्यक्तियों का सर्वे होगा। सीडीओ ए. मनिकन्डन ने संक्रमितों की पहचान, दवाई वितरण व उन गांवों में विशेष सैनिटाइजेशन के निर्देश 15 ब्लॉक के बीडीओ को दिए हैं।

व्यवस्था: प्रशासन ने तय किए एंबुलेस के रेट, वसूली पर यहां करें शिकायत, डीएम ने दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed