फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona continues to spread, Kovid help desk disappeared from offices

Agra News: पैर पसार रहा कोरोना, कार्यालयों से गायब हो गई कोविड हेल्प डेस्क

Tue, 25 Apr 2023 12:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Corona continues to spread, Kovid help desk disappeared from offices
मैनपुरी। प्रदेश भर में कोरोना को लेकर अलर्ट जारी किया जा रहा है। जिले में भी अप्रैल के महीने में अब तक 19 संक्रमित मिल चुके हैं। शासन ने कोविड गाइड लाइन के पालन के निर्देश दिए हैं। इन सबके बाद भी सरकारी कार्यालयों और अस्पतालों में कोविड हेल्प डेस्क ही गायब है। यहां आने वाले फरियादी बिना किसी जांच के ही अधिकारियों के पास पहुंच रहे हैं, जिससे किसी भी समय जिले में कोरोना के मामले बढ़ सकते हैं और जिम्मेदार अधिकारी भी कोरोना संक्रमण की चपेट से अछूते नहीं बच सकते हैं।
विज्ञापन

स्थान- कलेक्ट्रेट
जिलाधिकारी कार्यालय पर बड़ी संख्या में प्रतिदिन फरियादी पहुंचते हैं। पूर्व में यहां कोरोना से बचाव के लिए कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना कराई गई थी। अब जब प्रदेश भर में कोरोना की गाइड लाइन पालन के निर्देश दिए गए हैं। कोरोना को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है इसके बाद भी यहां से कोविड हेल्प डेस्क गायब है। अधिकारी कार्यक्रमों के दौरान मास्क लगाए हुए तो देखे जा रहे हैं लेकिन अपने यहां आने वाले कर्मचारियों से बिना जांच के ही मिल रहे हैं यह उनके लिए बड़ा खतरा बन सकता है।
विज्ञापन


स्थान- रोडवेज बस स्टैंड
शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि बाहर से आने वाले लोगों की विशेष निगरानी रखी जाए लेकिन शहर के रोडवेज बस स्टैंड जहां प्रतिदिन हजारो सबारियां आती जाती हैं यहां कोविड हेल्प डेस्क तक उपलब्ध नहीं है, जिससे कि बाहर से आने वाले कोरोना संक्रमितों की जा सके और उनके घर पहुंचने से पहले ही उन्हें लक्षण मिलने पर आइसोलेशन में रखा जा सके। बस स्टैंड पर कोविड हेल्प डेस्क की उपलब्धता न होना जिला प्रशासन के लिए बड़ी समस्या खड़ी कर सकती है। अधिकरियों को इधर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थान- जिला अस्पताल
महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में मरीजों का आना जाना रहता है। कोरोना अलर्ट के बीच यहां आने वाले मरीजों को भर्ती करने से पहले या अस्पताल में प्रवेश से पहले किसी प्रकार की जांच नहीं कराई जा रही है। कोई भी मरीज यहां किसी भी डॉक्टर या स्टाफ के पास बिना किसी रोकटोक के पहुंच जाता है। कई बार तो ऐसे लोग यहां पहुंचते हैं जिनमें कोरोना के लक्षण दिखते हैं। ऐसे लोगों की जांच जरूरी है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पूर्व में हेल्ड डेस्क की स्थापना कराई गई थी। हेल्प डेस्क शासन के अलर्ट के बाद भी जिला अस्पताल में स्थापित नहीं की गई है।


सभी विभागाध्यक्षकों, चिकित्साधीक्षकों को पत्र लिखकर जानकारी दी गई है कि शासन ने कोरोना को लेकर अलर्ट जारी किया है ऐसे में वे अपने कार्यालय पर हेल्प डेस्क स्थापित रखें। कार्यालयों में आने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कराने के साथ ही लक्षण दिखने पर जांच कराई जाए।
डॉ. पीपी सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed