{"_id":"5e988a5f8ebc3e769728a053","slug":"corona-confirmed-in-5-more-patients-total-infected-172-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus In Agra: पांच नए संक्रमित मिले, अब मरीजों की संख्या हुई 172","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CoronaVirus In Agra: पांच नए संक्रमित मिले, अब मरीजों की संख्या हुई 172
Fri, 17 Apr 2020 09:57 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 17 Apr 2020 09:57 AM IST
विज्ञापन
coronavirus demo
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में पांच नए संक्रमित मिले हैं। अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 172 हो गई है। डीएम पीएन सिंह ने आज की पांच नई रिपोर्ट की पुष्टि करते हुए बताया कि इनमें से एक पारस अस्पताल के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ है।
कोरोना वायरस की आशंका पर बृहस्पतिवार को 200 लोगों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। इनमें संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले लोग ज्यादा हैं। इनको क्वांरटीन सेंटर में रखा गया है।
पांच लोगों को भर्ती किया है। जिला अस्पताल में सर्विलांस टीम संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों के, एसएन मेडिकल कॉलेज में संक्रमित वार्ड ब्वाय के संपर्क में आने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और नर्सिंग स्टाफ के नमूने लिए गए। इनको क्वारंटीन में रखा गया है।

Trending Videos
पूल टेस्टिंग में सभी 150 की रिपोर्ट निगेटिव
आगरा के हॉटस्पॉट एरिया के बाहरी इलाकों (बफर जोन) के 150 नमूनों की जांच किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) लखनऊ में हुई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। फतेहपुर सीकरी से ये नमूने लिए गए थे।
प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बृहस्पतिवार को लोक भवन में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगरा के बफर जोन से लिए गए 150 नमूनों के पांच-पांच के 30 पूल बनाए गए थे। इनकी जांच केजीएमयू में कराई गई, जहां जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि नमूनों की जांच की क्षमता भी बढ़ गई है।