{"_id":"61e6e990712e8f43351d9bec","slug":"corona-case-increased-in-mathura-391-covid-positive-found-one-old-man-died-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में बेकाबू कोरोना वायरस: 24 घंटे में 391 नए पॉजिटिव मिले, संक्रमित बुजुर्ग की फरीदाबाद में मौत, यहां मिले नए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में बेकाबू कोरोना वायरस: 24 घंटे में 391 नए पॉजिटिव मिले, संक्रमित बुजुर्ग की फरीदाबाद में मौत, यहां मिले नए मरीज
Wed, 19 Jan 2022 12:03 AM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:03 AM IST
सार
मथुरा के राजकीय संप्रेक्षण गृह के 27 किशोर सहित महिला शरणाश्रम की छह महिलाएं संक्रमित मिली हैं। अब तक जनपद में तीसरी लहर में तीन मौत हो चुकी हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस: कोरोना की जांच कराता व्यक्ति (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण से फरीदाबाद के अस्पताल में एक वृद्ध की मौत हो गई। वहीं जनपद में 391 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि मथुरा शहर के डैंपियर नगर निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग को कोरोना संक्रमण के बाद परिवार के लोगों ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तबीयत बिगड़ने पर उन्हें फरीदाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार को बुजुर्ग की मृत्यु हो गई। इसके साथ ही जनपद में 391 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें मथुरा के राजकीय संप्रेक्षण गृह के 27 किशोर भी संक्रमण के शिकार हुए हैं। वहीं महिला शरणाश्रम की छह महिलाएं भी संक्रमित मिली हैं। इसके साथ वृंदावन, छाता, नौहझील, राया, गोवर्धन, मांट, फरह में भी कोरोना संक्रमण के केस मिले हैं। कोविड प्रभारी डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि जनपद में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पांच हजार से अधिक सैंपल लिए जा रहे हैं। इसके साथ टीकाकरण को और गति देने का प्रयास किया जा रहा है। कोरोना की तीसरी लहर में तीन मौते हों चुकी हैं।
मंदिरों से लेकर बाजारों में नहीं हो रहा कोविड नियमों का पालन
जनपद में कोरोना का संक्रमण लगातार फैल रहा है। हर दिन दो सौ अधिक नए पॉजिटिव केस मिल रहे हैं, लेकिन बाजारों से लेकर मंदिरों तक लोग लापरवाह बने हैं। बाजारों में शारीरिक दूरी के नियम को ताक पर रख भीड़ उमड़ रही है। शहर के बाजार भीड़ से अटे पड़े हैं। शहर के होलीगेट अंदर छत्ता बाजार, कोतवाली रोड, आर्य समाज रोड, चौक बाजार, भरतपुर गेट, दरेसी, कृष्णा नगर, महोली रोड आदि बाजारों में सोमवार को भी लोगों की भीड़ देखी गई। इधर, वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर के साथ अन्य मंदिरों में भी शारीरिक दूरी के नियम की धज्जियां उड़ रही हैं।
यूपी विधानसभा चुनाव: मथुरा आए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान, योगी सरकार पर कही बड़ी बात