{"_id":"5e90927a8ebc3e774139624a","slug":"corona-aweanesh-mainpuri-news-agr437344989","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन आपकी सुरक्षा के लिए है, सभी करें पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन आपकी सुरक्षा के लिए है, सभी करें पालन
विज्ञापन
10एमएनपी-23-शहर के आगरा रोड पर मुस्लिम बस्तियों की निगरानी के लिए भ्रमण करते सीओ व एसडीएम
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। लॉकडाउन में आने-जाने को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं। ऐसे ही सवालों के जवाब अमर उजाला के माध्यम से अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने दिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे लॉकडाउन का पालन करें और घरों में ही रहें। ताकि कोरोना से बचाव किया जा सके। लॉकडाउन आपकी सुरक्षा के लिए है।
सवाल: खाद और बीज की दुकानें खुली हुई हैं। अगर दुकानों पर जाते हैं तो पुलिस रोकती है। क्या इसके लिए किसी पास की जरूरत है?
राघव शाक्य, कछपुरा।
जवाब: इस समय फसलों की बुवाई का अधिक काम नहीं चल रहा है। फिर भी जरूरत पड़ने पर ही खाद और बीज लेने जाएं। इस दौरान किसान बही और आधार कार्ड साथ रखें।
सवाल: अगर घर में कोई बीमार है तो क्या उसे अस्पताल ले जाने के लिए पास की जरूरत है?
दिनेश सिंह, राजीव गांधी नगर।
जवाब: जिला अस्पताल में ओपीडी बंद है। ऐसे में अगर उपचार की बहुत आवश्यकता न हो तो बाहर न निकलें। अगर हालत अधिक खराब है तो अस्पताल जा सकते हैं। आपको पुलिस नहीं रोकेगी।
सवाल: हम शहर में रहते हैं, लेकिन हमारे खेत गांव में है। गेहूं की कटाई के लिए हम वहां जा सकते हैं। क्या हमें पास की जरूरत है?
छोटू, न्यू शिवनगर।
जवाब: सामाजिक दूरी का पालन करते हुए और मास्क लगाकर अपने गांव जाएं। गेहूं की कटाई जल्द से जल्द करा लें। इसके लिए किसी पास की जरूरत नहीं है। अनायास घूमने पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
सवाल: मेरी किराने की दुकान है। लोग सामान के लिए फोन करते हैं, क्या दुकान खोली जा सकती है?
राधेश्याम, नगला मूले।
जवाब: लॉकडाउन में दुकान खोलना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। हां अगर आप चाहें तो उप जिलाधिकारी से पास जारी करवाने के बाद सामान की होम डिलीवरी कर सकते हैं।