फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona aweanesh

महानगरों से गांव में पहुंचने वाले लोगों को लेकर ग्रामीण चिंतित

Mon, 23 Mar 2020 09:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 09:28 PM IST
विज्ञापन
corona aweanesh
23एमएनपी-47-घिरोर में फिरोजाबाद की सीमा पर वाहनों की चेकिंग करती पुलिस - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। ट्रेन और बसों का ब्रेक डाउन होने के बाद भी जिले में बड़ी संख्या में लोग दिल्ली, नोएडा आदि शहरों से पहुंच रहे हैं। इसके चलते जिले के लोग चिंतित हैं। कई जगह से स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिलने परविभाग की टीम ने इन लोगों की जांच कराई।
विज्ञापन

दिल्ली सहित प्रदेश के कई महानगरों में लॉकडाउन कर दिया गया है। जिले के लोग बड़ी संख्या में महानगरों में काम कर रहे हैं। दिल्ली, नोएडा और गुड़गांव से बड़ी संख्या में लोगों ने जिले में अपने घरों में वापस आना शुरू कर दिया है। महानगरों से गांव में आने वाले लोगों को लेकर ग्रामीण चिंतित हैं। ग्रामीण ऐसे लोगों की सूचना स्वास्थ्य विभाग को दे रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग टीम भेजकर ऐसे लोगों की जांच करा रहा है।
विज्ञापन

जगतपुर में पहुंची टीम
बिछवां। थाना क्षेत्र के गांव जगतपुर के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को सूचना दी कि गांव में कुछ लोग दिल्ली जयपुर व आगरा से लौटे हैं, जिन्हें खांसी, जुकाम व बुखार है। सूचना मिलने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुल्तानगंज के प्रभारी डॉ. जेपी वर्मा अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे। यहां बाहर से आए लोगों की जांच की। दो लोगों को जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। हालांकि किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बाहर से आए लोगों को सलाह दी कि वे 14 दिन तक घरों से बाहर न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलपुर के ग्रामीणों ने दी सूचना
भोगांव। थाना क्षेत्र के ग्राम मलपुर के ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचना दी कि गांव मलपुर में एक युवती बाहर से आई है। जिसके परिजनों ने उसे घर में ही छुपा रखा है। जानकारी मिलने पर एसडीएम सुधीर कुमार ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव पहुंचकर जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed