{"_id":"627ab513af156c227a0e5587","slug":"corona-active-cases-13-new-patients-of-covid-reported-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कोरोना: 13 लोग संक्रमित मिले, 15 हुए स्वस्थ, दयालबाग बना सबसे बड़ा हॉटस्पॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में कोरोना: 13 लोग संक्रमित मिले, 15 हुए स्वस्थ, दयालबाग बना सबसे बड़ा हॉटस्पॉट
Wed, 11 May 2022 12:25 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 11 May 2022 12:25 AM IST
सार
कोरोना वायरस की चौथी लहर में आगरा जिले में 70 सक्रिय मरीज हो गए हैं। दयालबाग में 15 दिनों में 20 से अधिक मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 13 नए मरीज मिले हैं। 15 मरीजों को होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज किया गया है। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 2,788 लोगों की जांच में 13 संक्रमित मिले हैं। जिले में अब तक कुल 36,396 मरीज मिल चुके हैं। 465 मरीजों की मौत हो चुकी है। 35,861 मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि फिलहाल दयालबाग शहर में सबसे बड़ा हॉट स्पॉट है। यहां पिछले 15 दिनों में 20 से अधिक मरीज मिल चुके हैं। मंगलवार को दयालबाग में 31 वर्षीय युवक, 52 व 49 वर्षीय दो महिलाओं में संक्रमण की पुष्टि हुई। सिकंदरा में 74 वर्षीय व 61 वर्षीय दो महिलाएं संक्रमित हुई हैं।
विज्ञापन
देवरी रोड पर 56 साल का पुरुष, कैंट रेलवे स्टेशन स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में 30 साल के युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि सभी नए मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। उनकी निगरानी के लिए टीम लगाई है। बुधवार को नए मरीजों के संपर्क में आए लोगों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन