{"_id":"6a8eac41a7d672536800d984","slug":"delhi-ncr-rain-today-humid-heat-in-delhi-and-rain-in-noida-2026-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदला मौसम का मिजाज: नोएडा में तेज बारिश, कई इलाकों में जलभराव, दिल्ली में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदला मौसम का मिजाज: नोएडा में तेज बारिश, कई इलाकों में जलभराव, दिल्ली में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान
Wed, 26 Aug 2026 02:35 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:35 PM IST
सार
मौसम विभाग ने बुधवार को दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा कि एनसीआर-दिल्ली के लिए आज यलो अलर्ट है, जहां हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। कल दिल्ली-एनसीआर में बारिश और कम होकर कुछ स्थानों पर बहुत हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली समेत एनसीआर में सुबह से ही उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। दोपहर बाद नोएडा में अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग ने दक्षिण उत्तर प्रदेश और उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश पर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग ने दी चेतावनी
मौसम विभाग ने दक्षिण उत्तर प्रदेश और उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश पर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आईएमडी वैज्ञानिक नरेश कुमार के अनुसार, आज कई क्षेत्रों में अत्यधिक वर्षा की संभावना है। आज दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश में 20 सेंटीमीटर से अधिक बारिश का अनुमान है, जिसके लिए लाल अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली-एनसीआर में बारिश का यलो अलर्ट
कल से बारिश में कमी आएगी, लेकिन मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर छिटपुट भारी बारिश हो सकती है। उत्तर-पश्चिम के शेष हिस्सों में अगले दिनों में खास बारिश नहीं होगी। लेकिन 30 तारीख के बाद उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना है। एनसीआर दिल्ली के लिए आज यलो अलर्ट है, जहां हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। कल दिल्ली-एनसीआर में बारिश और कम होकर कुछ स्थानों पर बहुत हल्की बारिश हो सकती है।

Delhi: IMD scientist Naresh Kumar says, “At present, a low-pressure area has formed, whose position is currently over South Uttar Pradesh and adjoining North-East Madhya Pradesh. Under its influence, we estimate that today there could be extremely heavy rainfall over South-West… pic.twitter.com/Ow2iLS5Otx
विज्ञापन विज्ञापन— IANS (@ians_india) August 26, 2026
दिल्ली-एनसीआर में बारिश का यलो अलर्ट
कल से बारिश में कमी आएगी, लेकिन मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर छिटपुट भारी बारिश हो सकती है। उत्तर-पश्चिम के शेष हिस्सों में अगले दिनों में खास बारिश नहीं होगी। लेकिन 30 तारीख के बाद उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना है। एनसीआर दिल्ली के लिए आज यलो अलर्ट है, जहां हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। कल दिल्ली-एनसीआर में बारिश और कम होकर कुछ स्थानों पर बहुत हल्की बारिश हो सकती है।
24 घंटों में अधिकतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस बढ़ा
दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, यह सामान्य से .7 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।

24 घंटों में 4.3 डिग्री सेल्सियस गिरा न्यूनतम तापमान
दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार की अपेक्षा पिछले 24 घंटे में अच्छी बारिश के चलते न्यूनतम तापमान में 4.3 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। यह सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा।