फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corn Purchase at Govt. Center

जिले के सात केंद्रों पर होगी मक्का खरीद

Mon, 26 Aug 2019 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Corn Purchase at Govt. Center
कासगंज। सरकार इस बार भी किसानों से मक्का खरीद करेगी। खरीद के लिए 1760 रुपये का मूल्य निर्धारित किया गया है। शासन से मिले दिशा निर्देश के बाद विभाग ने खरीद की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले में सभी सात विकास क्षेत्रों में एक केंद्र निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

जनपद में मक्का की बड़े पैमाने पर पैदावार होती है। इस बार अभी तक मौसम ने भी किसान का पूरा साथ दिया है। इससे निर्धारित मक्का बुवाई के लक्ष्य को पूरा कर लिया गया है। जिले में 35752 हेक्टेयर में मक्का की बुवाई की गई। ऐसे में जिले में लगभग 96000 मीट्रिक टन मक्का के उत्पादन का अनुमान है। सरकार ने समर्थन मूल्य योजना के तहत इस बार भी मक्का की खरीद का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

मक्का को खरीद के बाद राशन में कार्ड धारकों को सस्ते दामों में उपलब्ध कराया जाएगा। किसानों को लाभ देने के लिए शसन से इस बार 60 रुपये क्विंटल समर्थन मूल्य बढ़ाया है। क्रय केंद्रों पर 1760 रुपये के भाव से मक्का की खरीद होगी। खरद केंद्रों पर मक्का बेचने के लिए किसानों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान किसी भी साइबर कैफे, लोकवाणी आदि के माध्यम से अपना पंजीयन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन कराते समय जमीन में अपना हिस्सा अथवा मक्का की बोई गई फसल का रकबा भी अंकित करना होगा।
-विजय कुमार शुक्ला, डीआरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed