{"_id":"670175cc62e8b3e3db0cf0ca","slug":"copy-evaluation-fee-should-be-waived-again-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-125100-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दोबारा कॉपी मूल्यांकन शुल्क किया जाए माफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दोबारा कॉपी मूल्यांकन शुल्क किया जाए माफ
Sat, 05 Oct 2024 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 05 Oct 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पॉलिटेक्निक की दोबारा कॉपी जांच के लिए शुल्क माफ कराए जाने की मांग की है। परिषद की तरफ से मुख्य सचिव बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन के नाम ज्ञापन भेजा है। शनिवार को परिषद के पदाधिकारियों ने यह ज्ञापन प्राचार्य राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज को सौंपा।
जिला संयोजक प्रतीक मिश्रा ने ज्ञापन देते हुए कहा कि हमारे देश में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने और छात्रों के हितों की रक्षा करने के लिए यह कदम उठाया गया है। हमें उम्मीद है कि सरकार और शिक्षा बोर्ड इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करेंगे। जिला संगठन मंत्री राहुल गंगवार ने कहा की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्राओं के लिए काम करने वाला संगठन है। यदि छात्रों की समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आंदोलन करने को मजबूर होगी।
इस अवसर पर कॉलेज अध्यक्ष दुष्यंत झा, तहसील संयोजक सूर्यांश चौहान, रितिक यादव, आकाश शाक्य, विकास दीक्षित ,सुमित दुबे, अमर चौहान, निर्मल यादव मौजूद रहे।ग