फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cooperative societies run out of fertilizers, farmers worried

Agra News: सहकारी समितियों पर खाद खत्म, किसान परेशान

Fri, 23 Aug 2024 03:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 23 Aug 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Cooperative societies run out of fertilizers, farmers worried
अमांपुर। कस्बा क्षेत्र के किसानों को सहकारी समितियां पर यूरिया खाद न होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने निजी दुकानदारों पर यूरिया की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया है। किसानों ने सहकारी समितियां पर यूरिया उपलब्ध कराने की मांग शासन-प्रशासन से की है। इन दोनों खेतों में धान, बाजरा की फसल खड़ी है। अच्छी पैदावार के लिए किसान खेतों में इन दिनों यूरिया खाद डाल रहे हैं। कस्बा क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक सहकारी समितियां संचालित हैं। इन सभी समितियां पर यूरिया खाद की उपलब्ध नहीं होने से किसान परेशान हैं। किसान बाजार से महंगे दाम पर यूरिया खाद लेने को मजबूर है। निजी दुकानदार 270 रुपये के स्थान पर 320 रुपये में बेच रहे हैं। किसान नरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, ओम प्रकाश, भूरेलाल, रमेश चंद्र ने सहकारी समितियों पर यूरिया खाद उपलब्ध कराने की मांग शासन-प्रशासन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed